मनोरंजन

Shah Rukh Khan को हर बॉलीवुड पार्टी में किया जाता था ‘अब्यूज’! फिल्मी सितारों के बच्चे को होती थी जलन?

बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपने टैलेंट के दम पर यह पहचान हासिल की है. शाहरुख खान आज स्टारडम की उस ऊंचाई पर बैठे हैं, जहां उनके बारे में कुछ गलत बोलना अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारने के जैसा है. लेकिन एक दौर ऐसा भी रहा है, जब शाहरुख खान ने कई लोगों की तरह-तरह की बातें सुनी हैं. कहा जाता है कि जब शाहरुख खान ने इंडस्ट्री में अपनी पकड़ बना ली, तब कई फिल्मी परिवारों से आने वाले स्टार्स को शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Movies) से दिक्कतें होने लगी थीं.

क्या शाहरुख खान को दी जाती थी गाली?

कोईमोई पोर्टल पर हाल ही में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, एक जर्नलिस्ट ने सालों पहले कहा था कि 80’s में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Instagram) को मतलब, हर कोई बॉलीवुड में नापसंद करता था. मतलब कोई बॉलीवुड पार्टी बिना शाहरुख खान को गाली दिए बिना खत्म नहीं होती थी. शाहरुख खान की गैरमौजूदगी में उन्हें नीचे खींचा जाता था. खबरों की मानें तो जर्नलिस्ट का कहना था कि वह किसी का नाम नहीं लेंगे, बस बहुत बड़े टॉप एक्टर्स थे, 2-4 एक्टर थे उस वक्त, जिनके झंडे बड़े मजबूत थे, फिल्मी फैमिली से थे. उनको एक जलन थी कि एक लड़का आया और वो बांद्रा में मकान, मन्नत खरीद के बैठ गया है. और उसकी हरसाल 3 ब्लॉकबस्टर आती है, और अचानक सारे पॉवर का सेंटर शिफ्ट हो गया है…

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्में

4 साल के ब्रेक के बाद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan New Films) ने पठान से ऐसी धांसू वापसी की है कि दुनिया देखती रह गई. रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान की पठान ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ की कमाई की है. वहीं अब सितंबर में शाहरुख खान की नई फिल्म जवान रिलीज होने जा रही है. एक्शन-थ्रिलर फिल्म जवान के बाद शाहरुख खान डंकी फिल्म में नजर आएंगे.

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}