उत्तर प्रदेशराज्य

अतीक के भाई अशरफ की पत्नी जैनब को सजा होगी, उसके सिर पर इनाम रखा जाएगा

यूपी के माफिया रहे अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के भाई अशरफ (Ashraf) की पत्नी जैनब (Zainab) के सिर पर इनाम घोषित करने की तैयारी है. जैनब पर उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) में शामिल शूटर्स की मदद का आरोप है. मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद से जैनब फरार चल रही है. पुलिस अब जैनब की गिरफ्तारी के लिए उसके सिर पर इनाम घोषित करेगी. इसी साल 24 फरवरी को उमेश पाल और दो सरकारी गनर की गोली मारकर हत्या हुई थी. जांच पड़ताल में पता चला कि जैनब ने शूटर्स की फरार होने में मदद की थी.

उमेश पाल हत्याकांड पर बड़ा खुलासा

उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर है कि बैरेटा पिस्टल का भी उमेश पाल हत्याकांड में इस्तेमाल हुआ था. यूएसए मेड बैरेटा पिस्टल से भी उमेश और सरकारी गनर को गोली मारी गई थी. एफएसएल की रिपोर्ट में बैरेटा पिस्टल से फायरिंग के सबूत मिले हैं. पुलिस अब यूएसए मेड बैरेटा पिस्टल की तलाश में जुट गई है. बैरेटा पिस्टल की बरामदगी उमेश पाल हत्याकांड में अहम सबूत साबित होगी.

जैनब का क्या है गुनाह?

गौरतलब है कि बैरेटा पिस्टल की कीमत 40 लाख रुपये बताई जा रही है. माफिया अतीक ने रिमांड के दौरान बैरेटा पिस्टल के बारे में पुलिस को जानकारी दी थी. हालांकि, पुलिस बैरेटा पिस्टल को बरामद नहीं कर सकी थी. पुलिस को शक है कि फरार शाइस्ता परवीन या फिर जैनब ने बैरेटा पिस्टल को छिपाया है.

अतीक की बेनामी संपत्ति होगी कुर्क

दूसरी तरफ, अतीक अहमद की जिस बेनामी संपत्ति को कुर्क करने के लिए चिह्नित किया गया है. उसके बारे में पता चला है कि माफिया ने उसे अपनी दबंगई के दम पर कौड़ियों के भाव में खरीदा था. उसने महज दो करोड़ रुपये में 28 हजार वर्ग गज जमीन का बैनामा राजमिस्त्री के नाम कराया था. महज दो करोड़ रुपये में कुल 23,447 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाली जमीन लिखाई गई थी. इसी बकरीद पर इस बेनामी संपत्ति को बेचने की योजना बनाई गई. इसके बाद न सिर्फ जैनब बल्कि शाइस्ता ने भी जमीन के मालिक राजमिस्त्री से बात भी की थी.

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}