मनोरंजन

‘पूजा’ की अदाओं के आगे फीके पड़े ‘तारा सिंह’! आकंड़ों में हो गया पूरा खेल

अगस्त महीने में रिलीज हुई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस की चांद कर दी है. एक तरफ गदर 2 (Gadar 2) की आंधी है कि थमने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म तीसरे रविवार को भी 17 करोड़ की बंपर कमाई कर गई है. तो वहीं ‘पूजा’ की अदाओं पर फिदा हुए लोगों ने रविवार के दिन आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म को 40 करोड़ के पार पहुंचा दिया है. रिपोर्ट्स की मानें तो रविवार को ग्रोथ लेते हुए ड्रीम गर्ल 2 (Dream Girl 2) ने 16 करोड़ रुपए बॉक्स ऑफिस पर कूटे हैं.

ड्रीम गर्ल पहले वीकेंड पर 40 करोड़ के पहुंची पार!

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana Movie) की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 ने पहले दिन 10.69 करोड़ की कमाई की थी. फिर दूसरे जिन फिल्म का कलेक्शन 14.02 करोड़ रहा. संडे को आंकड़ों में उछाल देखने को मिला और सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने तीसरे दिन 16 करोड़ रुपए बॉक्स ऑफिस पर कमा लिए. कुल मिलाकर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Dream Girl 2) की फिल्म ने पहले तीन दिनों में 40.71 करोड़ की कमाई कर डाली है. मंडे टेस्ट में ड्रीम गर्ल 2 के 50 करोड़ी बनने की उम्मीद की जा रही है.

450 करोड़ के पार पहुंची गदर 2!

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गदर 2 (Gadar 2 Total Collection) ने रिलीज के 17वें दिन बंपर कमाई की है. रविवार को 17 करोड़ के कलेक्शन के बाद अब गदर 2 की टोटल कमाई 456.95 करोड़ हो गई है. रिपोर्ट्स की मानें तो गदर 2 के इस हफ्ते 500 करोड़ी क्लब में शामिल होने की पूरी पूरी उम्मीद है. वहीं अगस्त महीने में रिलीज हुई अक्षय कुमार की ओएमजी 2 की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के तीसरे रविवार को महज 3.15 करोड़ ही कमाए, जिसके बाद ओएमजी 2 का टोटल कलेक्शन 135.02 करोड़ पहुंच गया है.

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}