मनोरंजन

क्या Shah Rukh Khan देने वाले हैं सरप्राइज? इस पोस्ट ने मचा दिया हड़कंप!

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म जवान को लेकर सोशल मीडिया पर खूब तगड़ा बज देखने को मिल रहा है. जवान के प्रीव्यू वीडियो के सामने आने के बाद चारों तरफ सिर्फ शाहरुख खान की फिल्म के चर्चे हो रहे हैं. लेकिन 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही फिल्म का अब तक ट्रेलर वीडियो रिलीज नहीं किया गया है, ऐसे में फैंस बेसब्र हुए जा रहे हैं कि आखिर कब जवान का ट्रेलर सामने आएगा. इसी बेसब्री के बीच बीती शाम करण जौहर (Karan Johar) ने एक पोस्ट शेयर कर दिया, जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है.

क्या शाहरुख खान देने वाले हैं सरप्राइज?

दरअसल, बीती देर शाम फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar Instagram) ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखा. जिसमें करण जौहर ने लिखा- मैंने अभी इस सदी का ट्रेलर देखा!!!!! करण जौहर के इस पोस्ट के बाद नेटीजन्स कयास लगा रहे हैं कि फिल्ममेकर ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Movie) की जवान ट्रेलर के बारे में बात की है. हालांकि ना तो करण जौहर ने फिल्म का नाम लिखा और ना ही एक्टर का नाम अपने पोस्ट में लिखा है. लेकिन करण जौहर के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर खलबली जरूर मच गई है कि आज या कल में शाहरुख खान बतौर सरप्राइज जवान का ट्रेलर रिलीज करने वाले हैं.

जवान के ट्रेलर के लिए बेसब्र हैं फैंस!

रिपोर्ट्स की मानें तो एटली कुमार निर्देशित शाहरुख खान की फिल्म जवान (Jawan Trailer) का ट्रेलर आज यानी 28 अगस्त को रिलीज किया जाने वाला है. हालांकि मेकर्स की तरफ से पर कोई बयान नहीं आया है. बता दें, शाहरुख खान, विजय सेतुपति और नयनतारा जवान फिल्म में अहम रोल में नजर आने वाले हैं. तो वहीं दीपिका पादुकोण का फिल्म में कैमियो रोल होगा. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में दिखाई देंगे.

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}