टेक्नोलॉजी

आनंद महिंद्रा ने चांद पर उतार दी थार! शेयर किया चौंकाने वाला वीडियो

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद सारी दुनिया चांद की तरफ उम्मीद की निगाहों से देख रही है. इस मून मिशन ने पूरी दुनिया में भारत का डंका बजा दिया है. तमाम बड़ी हस्तियां आज भी भारत के इस मिशन के बारे में चर्चा कर रही हैं. देश के दिग्गज कारोबारी आनंद महिंद्रा ने भी इसरो की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कई ट्वीट किए हैं. इस बार उन्होंने एक खास वीडियो शेयर कर इसरो को धन्यवाद कहा है.

आनंद महिंद्रा ने रविवार को एक एनिमेटेड वीडियो शेयर कर सभी कों चौंका दिया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि चांद की सतह पर एक लैंडर खड़ा है. और इस लैंडर से महिंद्रा कंपनी थार-E उतर रही है. इस वीडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

आनंद महिंद्रा ने 10 सेकेंड का ये एनिमेटेड वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘धन्यवाद इसरो.. हमारी महत्वाकांक्षाओं को उड़ान देने के लिए थैंक्यू. फ्यूचर में एक दिन हम चांद की सहत पर विक्रम और प्रज्ञान के साथ थार-ई को उतरते देखेंगे!’ आनंद महिंद्रा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बता दें कि चंद्रयान-3 के रोवर ‘प्रज्ञान’ ने चंद्रमा की सतह पर अपना काम पूरा कर लिया है और अब यह निष्क्रिय (स्लीप मोड) अवस्था में चला गया है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को यह जानकारी दी. इससे कुछ घंटे पहले, इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा था कि चंद्रमा पर भेजे गए चंद्रयान-3 के रोवर और लैंडर ठीक से काम कर रहे हैं और चूंकि चंद्रमा पर अब रात हो जाएगी इसलिए इन्हें ‘निष्क्रिय’ किया जाएगा.

इसरो ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘रोवर ने अपना कार्य पूरा कर लिया है. इसे अब सुरक्षित रूप से ‘पार्क’ (खड़ा) किया गया है और निष्क्रिय (स्लीप मोड) अवस्था में सेट किया गया है. एपीएक्सएस और एलआईबीएस ‘पेलोड’ बंद हैं. इन पेलोड से आंकड़े लैंडर के माध्यम से पृथ्वी पर प्रेषित किए जाते हैं.’

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}