मनोरंजन

Sara Ali Khan ने जब Saif-Amrita के तलाक पर की खुलकर बात, बोलीं

सारा अली खान एक बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि एक बेबाक शख्स भी हैं. सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ पर बेबाकी से ही बात करना पसंद करती हैं. एक बार एक्ट्रेस ने अपने पैरेंट्स सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अमृता सिंह (Amrita Singh) के तलाक पर भी खुलकर बात की थी. सारा ने बताया था कि वह दोनों के साथ एक मजबूत रिश्ता शेयर करती हैं और आज वह दोनों काफी ज्यादा खुश और काफी ज्यादा पॉजिटिव स्पेस में हैं.

सैफ-अमृता के तलाक पर जब सारा ने की बात!

सारा अली खान (Sara Ali Khan Movies) ने बाजार इंडिया के साथ एक इंटरव्यू किया था, जहां उन्होंने पैरेंट्स सैफ अली खान और अमृता सिंह के तलाक के बारे में बात की थी. सारा का कहना था कि उनका अलग होना उनके लिए मुश्किल नहीं था. सारा ने कहा था- मुझे नहीं लगता वह बिल्कुल भी मुश्किल था, वह दोनों आज बहुत खुश हैं और काफी ज्यादा पॉजिटिव स्पेस में हैं. मैंने अपनी मां को हंसते, जोक करते और बेवकूफी करते देखा है, जो कुछ सालों के लिए मैंने मिस किया था. और अब उन्हें वापस वैसा देख काफी सुकून मिलता है.

9 साल की उम्र में सारा के पैरेंट्स हो गए थे अलग!

रिपोर्ट्स की मानें तो जब सारा अली खान (Sara Ali Khan Instagram) 9 साल की थीं, जब उनके पैरेंट्स अलग हो गए थे. सारा अली खान ने अपने इंटरव्यू में बताया था- मैं अपनी उम्र से ज्यादा जल्दी मैच्योर हो गई थी. मुझे लगता है कि 9 साल की उम्र में ही मुझमें यह देखने की मैच्योरिटी थी कि जो दो लोग हमारे घर में रह रहे हैं, वह खुश नहीं हैं. और अचानक वह दो नए घरों में इतना खुश रह रहे हैं. मेरी मॉम जो शायद मुझे लगता है 10 सालों में हंसी नहीं, वह अचानक खुश, सुंदर और एक्साइटेड हो गईं, जैसा वह डिजर्व करती थीं. सारा ने अपनी बात पूरी करते हुए इंटरव्यू में कहा था- मैं क्यों दुखी होऊंगी. अपने दोनों खुश पैरेंट्स को दो खुश घरों में देखकर.

सारा अली खान की फिल्में

सारा अली खान (Sara Ali Khan New Films) हाल ही में फिल्म जरा हटके जरा बचके में विक्की कौशल के साथ दिखाई दी हैं. सारा-विक्की की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. इससे पहले एक्ट्रेस गैसलाइट फिल्म में दिखाई दी थीं, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. रिपोर्ट्स की मुताबिक, एक्ट्रेस अब फिल्म मेट्रो इन दिनों और ऐ वतन मेरे वतन फिल्म में दिखाई देंगी.

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}