देश

लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालने पर आपके बैंक खाते से कट जाएंगे 350 रुपये, क्या है सच?

देश में अगले वर्ष लोकसभा चुनाव होने हैं. जहां राजनीतिक दल इसकी तैयारियों में जुटे हैं. वहीं इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक अखबार की एक कटिंग वायरल हो रही है. अखबार की कटिंग में दावा किया जा रहा है कि अगर आपने लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डाला तो आपके बैंक खाते 350 रुपये कटेंगे.

केंद्र सरकार की फेक्ट चेकिंग यूनिट पीआईबी फैक्ट चेक ने इस खबर को पूरी तरह से फर्जी बताया है. यह अखबार कटिंग दरअसल एक मजाकिया खबर की है जो कि होली के अवसर पर छपी थी. लेकिन लोग इस खबर को सच मानने लगे और सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे.

क्या कहा गया है वायरल फर्जी खबर में?
इस वायरल फर्जी खबर में कहा गया है कि वोट न डालने वालों की पहचना आधार कार्ड से होगी और उस कार्ड से लिंक्ड उनके बैंक खाते से 350 रुपये कट जाएंगे.

फर्जी खबर में यह भी कहा गया कि जिन मतदाताओं के बैंक खाते में 350 रुपये नहीं होंगे या जिनके बैंक खाता ही नहीं होगा तो उनसे यह पैसा मोबाइल फोन के रिचार्ज के वक्त काट लिया जाएगा. इसके लिए मिनिमम 350 रुपये का चार्ज कराना होगा और इससे कम का रिचार्ज नहीं होगा. खबर में यह भी कहा गया था कि आयोग के फैसले के लिए कोर्ट में याचिक दायर नहीं की जा सकेगी क्योंकि आयोग ने पहले ही कोर्ट से परमिशन ले ली है.

इस फर्ची खबर का सच क्या है?
यह खबर एक अखबार ने चार साल पहले होली के अवसर पर मजाकिया अंदाज में छापी थी. इस खबर के नीचे स्पष्ट शब्दों में बुरा न मानो होली लिखा था. पूरे पेज के नीच भी लिखा था कि ‘इस पेज की सभी खबरें काल्पनिक हैं’, लेकिन इसे काट कर फर्जी खबर को वायरल किया जा रहा है.

पीआईबी फैक्ट चेक ने इस वायरल कटिंग को एक्स पर शेयर किया है और बताया है कि यह एक फेक न्यूज है .

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}