टेक्नोलॉजी

Jio ला रहा देश का सबसे सस्ता 5G Phone! मिलेगी बड़ी स्क्रीन, धांसू कैमरा

Jio भारतीय मार्केट में नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो रिलायंस इस महीने के आखिर में एक annual AGM इवेंट कर सकता है. इवेंट से पहले एक BIS लिस्टिंग से पता चला है कि दो नए फोन पर काम चल रहा है. अफवाहों की मानें तो फोन में बड़ी स्क्रीन, शानदार कैमरा और तगड़ी बैटरी मिल सकती है. आइए जानते हैं हम क्या उम्मीद कर सकते हैं…

New 5G Jio Phones

उम्मीद की जा रही है कि कंपनी 28 अगस्त को AGM इवेंट कर सकता है. कुछ दिनों पहले जियो फोन को लेकर कई लीक्स और अफवाहें सामने आई थीं, लेकिन बीआईएस की नजर इन लीक को और पुख्ता कर देती है. टिपस्टर मुकुल शर्मा ने ट्वीट में डिटेल्स को शेयर किया है. लिस्टिंग की मानें तो जियो फोन का प्रोडक्शन नोएडा में होगा.

हो सकता है भारत का सबसे सस्ता 5G फोन
दो मॉडल्स पर काम चल रहा है, जिनके मॉडल नंबर JBV161W1 और JBV162W1 हैं. लिस्टिंग में स्पेक्स और कीमत के बारे में कुछ पता नहीं चला है. पहले Jio Phone 5G की इमेज लीक हुई थी, हो सकता है यह फोन उनमें से एक हो. उम्मीद की जा सकती है कि इस महीने के आखिर में लॉन्चिंग की जाएगी. यह भारत का सबसे सस्ता 5जी फोन भी हो सकता है.

लीक्स की मानें तो फोन में HD+ रिजॉल्यूशन के साथ 6.5-इंच का डिस्प्ले मिलेगा. फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 SoC पर चलेगा. इसको 4GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. फोन में डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 13MP प्राइमरी सेंसर और सामने की तरफ 8MP का सेल्फी कैमरा हो सकता है.

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}