उत्तर प्रदेशराज्य

SDM Jyoti Maurya Case: PCS ज्योति मौर्य होंगी निलंबित? नियुक्ति विभाग ने दिए जांच के आदेश

यूपी सरकार (UP Government) की प्रशासनिक अधिकारी ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक मौर्या के बीच जुबानी जंग जारी है. होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे (Manish Dubey) के साथ कथित रिश्तों को लेकर हुए विवादों के चलते सुखियों में आईं पीसीएस ज्योति मौर्या अब नई मुसीबत में घिरने वाली हैं. दरअसल योगी सरकार के नियुक्ति विभाग ने उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं.

शिकायत पर सरकार का बड़ा फैसला

यूपी के बरेली में तैनात पीसीएस अफसर ज्योति मौर्या के खिलाफ नियुक्ति विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं. ज्योति मौर्या के खिलाफ जांच प्रयागराज के कमिश्नर विजय विश्वास पंत करेंगे. आपको बताते चलें कि शासन से आदेश मिलते ही डीसी पंत ने अपने स्तर से जांच के लिए कमेटी का गठन भी कर दिया है. आपको बताते चलें कि ज्योति के पति आलोक मौर्या ने अनियमित लेनदेन संबंधी शिकायतों के बाद ये आदेश जारी हुआ है.

जांच कमेटी में ये अफसर शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्योति मौर्या के खिलाफ हो रही इस जांच में प्रयागराज के अपर आयुक्त (प्रशासन) की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर दिया गया है. इसमें प्रयागराज के एडीएम प्रशासन और वहीं की एसीएम फर्स्ट को भी रखा गया है.

क्या है मामला?

यूपी के प्रशासनिक हलके में उस वक्त भूचाल आ गया था जब प्रयागराज निवासी आलोक मौर्य ने मीडिया को बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी ज्योति मौर्या को पीसीएस अधिकारी बनाने में तन-मन-धन से सहयोग किया, लेकिन ज्योति उनके पीठ पीछे उसे धोखा दे रही थी, क्योंकि उसका अफेयर होमगार्ड कमांडेट मनीष दुबे से चल रहा था. मनीष दुबे के खिलाफ विभागीय जांच पूरी हो चुकी है. वहीं दूसरी ओर ज्योति लगातार कह रही हैं कि आलोक समझौते का दबाव बना रहा है पर वो इसके लिए 50 लाख कैश और अन्य डिमांड रख रहा है.

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}