उत्तर प्रदेशराज्य

Moto GP में दिखा CM योगी का नया अंदाज, बाइकर के अवतार में यूं नजर आए

Moto GP 2023: ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (BIC) में आयोजित Moto GP बाइक रेस का समापन हो गया है. रविवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) रेस का फाइनल देखने पहुंचे और विजेता को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में बीते शुक्रवार से ‘मोटो जीपी भारत’ का आयोजन शुरू हुआ था. वहीं, रविवार को हुए फाइनल रेस में इटली के राइडर मार्को बेजेची ने बाजी मारी और Moto GP 21 लैप्स रेस के विजेता बने. हालांकि, Moto GP भारत में सीएम योगी का अनोखा अंदाज दिखा. वहां से आई फोटोज में सीएम योगी बाइकर की तरह नजर आए. वे रेसिंग बाइक्स के साथ तस्वीरें लेते दिखे.

Moto GP भारत में पहुंचे सीएम योगी

फाइनल देखने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने विनर को ‘Moto GP भारत’ की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम के बाद सीएम खिलाड़ियों से मिलने पहुंचे और उनकी बाइक्स के साथ फोटो भी खिंचवाई.

Moto GP भारत में कौन जीता?

बता दें कि मूनी वीआर46 रेसिंग टीम के मार्को बेजेच्ची शानदार प्रदर्शन करते हुए Moto GP भारत जीतने में कामयाब रहे. बेजेच्ची ने जॉर्ज मार्टिन और इस चैम्पियनशिप में टॉप पर चल रहे फ्रांसेस्को बगनाइया को हरा दिया. वहीं, मार्टिन दूसरे नंबर पर रहे. वहीं, यामहा के फैबियो क्वार्टारारो तीसरे नंबर पर रहे.

यूपी में हैं अपार संभावनाएं

इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में खेल को लेकर अपार संभावनाएं हैं. यही वजह है कि यूपी सरकार और केंद्र दोनों इस सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है. मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश में संभावनाओं पर बोला कि यूपी में Moto GP का आयोजन उत्साहवर्द्धक है. यूपी भारत की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में एक है. उत्तर प्रदेश भारत का सबसे युवा राज्य भी है. यहां सबसे ज्यादा मात्रा में कामकाजी लोग हैं.

यूपी में बढ़ेगा निवेश

सीएम योगी ने कहा कि इस बात पर प्रसन्नता है कि Moto GP 2023 के लिए लगभग एक लाख से ज्यादा टिकटों की बिक्री हुई. मोटोजीपी का आयोजन वैश्विक ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए आकर्षण का एक केंद्र है. Moto GP के इस आयोजन से यूपी और भारत में ऑटोमोबाइल सेक्टर में निवेश को बढ़ावा मिलेगा.

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}