देश

Seema Haider घुसपैठ मामले में SSB की बड़ी कार्रवाई, लिया ये कड़ा एक्शन

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर (Seema Haider) अब तक भारतीय जांच एजेंसियों के लिए अबूझ पहेली बनी हुई है. इस बात की जांच की जा रही है कि सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ भारत में कैसे दाखिल हो गई. इस बीच एसएसबी (SSB) ने अपने दो जवानों को सस्पेंड कर दिया है. खबर है कि इन दोनों जवानों ने उस बस की जांच की थी जिसमें सवार होकर सीमा और उसके बच्चे नेपाल (Nepal) के रास्ते भारतीय सीमा में दाखिल हुए थे. जानकारी के मुताबिक, SSB की 43वीं बटालियन के इंस्पेक्टर सुजीत कुमार वर्मा और हेड कांस्टेबल चंद्र कमल कलिता को सस्पेंड कर दिया गया है. दोनों जवानों पर लापरवाही बरतने के आरोप में ये कार्रवाई की गई है.

SSB ने की कड़ी कार्रवाई

दरअसल सीमा हैदर नेपाल के रास्ते से भारत आई थी. भारत और नेपाल का बॉर्डर खुला हुआ है और इसकी सुरक्षा SSB यानी सशस्त्र सीमा बल करती है. इसीलिए SSB की तरफ से सीमा हैदर के भारत में घुसने की जांच की जा रही थी. इस मामले में दोनों जवानों की लापरवाही सामने आने के बाद इनके खिलाफ एक्शन लिया गया है.

सियासत की पिच पर उतरेंगी सीमा?

तब से सीमा जांच एजेंसियों के रडार पर है. हालांकि उसकी और सचिन की प्रेम कहानी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. इस बीच, खबर फैली कि सीमा हैदर सियासत की पिच पर नई पारी शुरू करने वाली है. बताया गया कि एनडीए की सहयोगी और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया ने सीमा हैदर को पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया है. कहा तो ये भी गया कि सीमा हैदर ने भी इस निमंत्रण को मंजूर कर लिया है और वो चुनावी मैदान में भी उतर सकती है.

केंद्रीय मंत्री ने दी सफाई

हालांकि, मामला तूल पकड़ता उससे पहले ही रामदास आठवले की सफाई सामने आ गई. उन्होंने साफ कर दिया कि पार्टी का ऐसा कोई इरादा नहीं है. उन्होंने कहा कि सीमा हैदर को पार्टी में लेने का सवाल ही पैदा नहीं होता है और उनको अगर टिकट देना ही है तो इंडिया से उनको पाकिस्तान का टिकट हम देंगे, लेकिन यहां पार्टी का टिकट देने का सवाल ही नहीं है.

कौन हैं सीमा हैदर?

गौरतलब है कि सीमा हैदर पाकिस्तानी हैं और नेपाल के रास्ते भारत में अवैध तरीके से दाखिल हुई हैं. सीमा का दावा है कि वो ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा के प्यार में अपने 4 बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत आई हैं. हालांकि, ये शक भी जताया गया है कि सीमा हैदर आईएसआई एजेंट हो सकती हैं. इस मामले की एजेंसियां जांच कर रही हैं.

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}