देशमुख्य खबरे

Rojgar Mela: PM Modi ने बिना नाम लिए कहा ‘हमने नौकरियों में भाई-भतीजावाद खत्म कर दी

PM Modi ने RJD, Congress और TMC सहित तमाम विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि बिना नाम लिए कहा कि वंशवादी दल भाई-भतीजावाद की राजनीति करते हैं और भ्रष्टाचार की राजनीति में लिप्त हैं। वहीं भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारें युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। वे Video Conferencing के माध्यम से राष्ट्रीय Rojgar Mela को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में उन्होंने ये भी कहा कि पूरी दुनिया आज भारत की विकास यात्रा में भागीदार बनने के लिए उत्सुक है। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले ये रोजगार मेले NDA और BJP सरकार की नई पहचान बन गए हैं।

बिना नाम लिए RJD, Congress और TMC पर PM Modi ने कसा तंज

इस दौरान उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नई नियुक्तियों पाने वालों को लगभग 70,000 नियुक्ति पत्र वितरित किए। PM Modiने अपने भाषण में बिना किसी राजनीतिक दल का नाम लिए भर्ती प्रक्रिया में वंशवाद की राजनीति और भाई-भतीजावाद की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि आज नौकरी भाई-भतीजावाद की राजनीति से मुक्त हो गई है।

युवाओं का भविष्य रेट कार्ड से चलेगा या Safeguard से- PM Modi

PM Modi ने कहा कि एक तरफ वंशवादी पार्टियां हैं, जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, युवाओं की लूट में लिप्त हैं। उनका तरीका है ‘Rate Card’ जबकि हम युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की रक्षा के लिए काम करते हैं। Rate Card आपके सपनों को नष्ट कर देते हैं जबकि हम सपनों को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। देश तय करेगा कि युवाओं का भविष्य Rate Card से चलेगा या Safeguard से।

पश्चिम बंगाल में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले का जिक्र करते हुए उन्होंने बिना नाम लिए ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि हर जॉब पोस्टिंग के लिए एक रेस्त्रां के मेन्यू कार्ड की तरह रेट कार्ड कैसे तैयार किया गया। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व रेल मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद पर ‘जमीन के बदले नौकरी घोटाले’ को लेकर तंज कसा। PM Modi ने कहा कि इस घोटाले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है और यह अदालतों में लंबित है।

Congress पर ऐसे किया कटाक्ष

उन्होंने Congress के नेतृत्व वाली सरकार पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि घोटाला और जनता के पैसे का दुरुपयोग पहले के शासन की पहचान थी। जबकि आज, भारत अपनी राजनीतिक स्थिरता, एक निर्णायक सरकार वाले देश के रूप में पहचाना जाता है। आज, भारत सरकार को उसके प्रगतिशील आर्थिक और सामाजिक फैसलों के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि वैश्विक एजेंसियां ईज ऑफ लिविंग, इंफ्रास्ट्रक्चर बिल्डिंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में काम को स्वीकार कर रही हैं।

नौजवान अब खुद दे रहे युवाओं को नौकरी- PM Modi

इस दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार द्वारा रोजगार सृजन के लिए शुरू की गई की विभिन्न पहलों के बारे में बात की। PM Modi ने कहा कि आज मुद्रा योजना से करोड़ों युवाओं को मदद मिली है। Start-up India और Stand-up India जैसे अभियानों से युवाओं का सामर्थ्य और ज्यादा बढ़ा है। सरकार से मदद पाकर स्वरोजगार शुरू करने वाले हजारों नौजवान अब खुद अनेक युवाओं को नौकरी दे रहे हैं। देश भी आत्मनिर्भरता की ओर से आगे बढ़ रहा है। एक दशक पहले की तुलना में आज भारत एक अधिक स्थिर, सुरक्षित और मजबूत देश है।

हमारी सरकार ने नौकरी से खत्म किया भाई-भतीजावाद

पिछली सरकारों पर कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में चल रहा यह रोजगार अभियान पारदर्शिता और सुशासन का भी प्रमाण है। हमने देखा है कि कैसे हमारे देश में परिवारवादी राजनीतिक दलों ने हर व्यवस्था में भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया। जब सरकारी नौकरी की बात आती थी तो भी ये भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार ही करते थे। हमारी सरकार ने इसे खत्म किया।

PM Modi ने कहा कि आज मुद्रा योजना से करोड़ों युवाओं को मदद मिली है। Start-up India और Stand-up India जैसे अभियानों से युवाओं का सामर्थ्य और ज्यादा बढ़ा है। सरकार से मदद पाकर स्वरोजगार शुरू करने वाले हजारों नौजवान अब खुद अनेक युवाओं को नौकरी दे रहे हैं। देश भी आत्मनिर्भरता की ओर से आगे बढ़ रहा है।

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}