नौकरी

UP Police SI भर्ती 2023 नोटिफिकेशन वैकेंसी, डिटेल; सेलेक्शन प्रोसेस और सिलेबस समेत ये रहीं पूरी डिटेल

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) यूपी पुलिस में अलग अलग पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित करता है. यूपी पुलिस में अगर सब इंस्पेक्टर बनना है तो उसके लिए आपको संबंधित नोटिफिकेशन के बाद बोर्ड द्वारा बताए गए नियमों के मुताबिक आवेदन करना होगा. इसके लिए कुछ शर्तें भी होती हैं जिनके बारे में हम आपको यहां जानकारी दे रहे हैं.

एक सब इंस्पेक्टर (SI) को एक इंस्पेक्टर के नीचे और एक असिस्टेंट पुलिस सब इंस्पेक्टर (एएसआई) से ऊपर का पद होता है. आमतौर पर, एक सब इंस्पेक्टर (SI) पहले जांच अधिकारी के रूप में काम करता है जो किसी भी संज्ञेय अपराध की सूचना मिलने पर उसकी जांच करता है या मजिस्ट्रेट के आदेश के बिना उसकी जानकारी में आता है और ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार करता है.

UP Police SI Selection Process

  • एक सब इंस्पेक्टर का सेलेक्शन 4-फेज के एग्जाम प्रोसेस पर आधारित होता है-
  • ऑनलाइन रिटिन एग्जाम
  • लिखित परीक्षा पास करने वालों को पीएसटी और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा.
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद एक शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी.

सबसे आखिर में मेडिकल टेस्ट होगा. इन सभी फेज में यूपी पुलिस की तरफ से तय किए गए मानकों पर पूरी तरह से खरे उतरने वाले कैंडिडेट्स को सब इंस्पेक्टर के पद के लिए सेलेक्ट किया जाएगा. जो कैंडिडेट्स यूपी पुलिस में एसआई बनने के इच्छुक हैं, वे UP Police SI 2023 भर्ती अभियान के बारे में पूरी जानकारी यहां पा सकते हैं.

UP Police SI 2023 Details
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए सब-इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती करता है. यूपी पुलिस एसआई वैकेंसी को यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन के साथ अपलोड किया जाता है. अधिकारियों द्वारा नोटिफिकेशन की घोषणा होते ही कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दी जाती हैं.

UP Police SI 2023 Eligibility Criteria
जो यूपी पुलिस बोर्ड द्वारा निर्धारित यूपी सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए पात्रता आवश्यकता से मेल खाते हैं, वे पद के लिए आवेदन कर सकते हैं- पात्रता निर्धारित करने के लिए निम्नलिखित मानदंडों का इस्तेमाल किया जाता है.

  • नेशनलिटी
  • डोमिसाइल
  • शैक्षणिक योग्यता
  • आयु सीमा

UP Police SI 2023 Application Fee
यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्ट के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को आवेदन फीस देनी होती है. एप्लिकेशन फॉर्म भरते वक्त कैंडिडेट्स को इस फीस का भुगतान ऑनलाइन करना होगा. GEN/ OBC/ EWS कैटेगरी के लिए कैंडिडेट्स को 400 रुपये की आवेदन फीस देनी होगी. वहीं एससी और एसटी कैटेगरी के लिए कोई आवेदन फीस नहीं देनी है.

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}