मनोरंजन

अमिताभ बच्चन को राखी बांधने ‘जलसा’ पहुंचीं ममता बनर्जी, बेटे अभिषेक और पोती को दिया आशीर्वाद

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को I.N.D.I.A गठबंधन की तीसरी बैठक के लिए मुंबई पहुंचीं। बैठक से पहले, ममता ने महान एक्टर अमिताभ बच्चन से उनके घर जलसा में मिलने के लिए समय निकाला। 80 वर्षीय अभिनेता ने रक्षा बंधन के मौके पर ममता बनर्जी को अपने घर पर चाय के लिए इनवाइट किया था। और अब ममता को अमिताभ बच्चन के घर पहुंचते हुए देखा गया। ममता बनर्जी की अमिताभ के परिवार के साथ कई तस्वीरें सामने आई हैं।

इससे पहले आज, Mamata Banerjee मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचीं जहां उनका स्वागत आदित्य ठाकरे ने किया। एक्टर Amitabh Bachchan और उनकी पत्नी जया बच्चन के पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के साथ अच्छे संबंध हैं। पिछले साल, अमिताभ बच्चन ने कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (KIIF) के उद्घाटन समारोह में भी भाग लिया था, जहां ममता ने भारत रत्न के लिए उनके नाम की वकालत भी की थी।

वर्क फ्रंट पर अमिताभ बच्चन
अमिताभ फिलहाल ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) के 15वें सीजन को करने में व्यस्त हैं। फिल्म की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ऊंचाई’ में अनुपम खेर और बोमन ईरानी के साथ देखा गया था। उनकी झोली में टाइगर श्रॉफ की गणपथ, कल्कि 2898 एडी और शाहरुख खान के साथ एक फिल्म है।

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}