मनोरंजन

The Great Indian Family Trailer, कुंडली का कलेश, लाएगा भजन कुमार के जीवन में भूचाल, ऑडियंस लगाएगी ठहाके

The Great Indian Family Movie Release Date: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फैमिली एंटरटेनर द ग्रेट इंडियन फैमिली (The Great Indian Family) का ट्रेलर रिलीज हो गया है जो उतना ही मजेदार है जितना कि उम्मीद जताई जा रही थी. फिल्म में बलरामपुर के भजन कुमार बने विक्की कौशल (Vicky Kaushal) दर्शकों को खूब हंसाते दिख रहे हैं. लेकिन फिल्म में उनकी जिंदगी में ऐसा भूचाल मचता है कि वो खुद रोने को मजबूर हो जाते हैं. और ऐसा तब होता है जब मचता है उनकी कुंडली में कलेश.

ट्रेलर के मुताबिक विक्की कौशल फिल्म में एक लोकल भजन सिंगर की भूमिका में हैं जो बलरामपुर में काफी फेमस है और हर कोई उन्हें पसंद करता है. ट्रेलर की शुरुआत में ही वो अपना इंट्रोडक्शन देते हैं. हालांकि जब बारी आती है उनके परिवार के इंट्रो की तो वो काफी अतरंगी है. हालांकि सब एक दूसरे से खूब प्यार करते हैं. लेकिन कहानी तब पलट जाती है जब पता चलता है कि विक्की कौशल हिंदू नहीं बल्कि मुसलमान हैं और फिर बस इसी वजह से सभी का नजरिया उनके लिए बदल जाता है और तभी फिल्म की मूल कहानी की शुरुआत होती है.

कब होगी रिलीज
फिल्म का ट्रेलर अगर आपको पसंद आया है तो फिर आप इसकी रिलीज का भी इंतजार कर रहे होंगे. तो आपको बता दें कि ये कब रिलीज होने जा रही है. फिल्म 22 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी और विक्की इस फिल्म में एक अलग ही किरदार में नजर आएंगे. जिसमे आज से पहले उन्हे देखा गया है. फिल्म में वो पहली बार मानुषी छिल्लर के साथ रोमांस करते दिखने वाले हैं. ये मानुषी की दूसरी फिल्म है इससे पहले वो अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज में रानी संयोगिता के रोल में दिखी थीं जिसमे उन्हें काफी पसंद किया गया था. लेकिन फिल्म फ्लॉप रही. अब देखना ये होगा कि विक्की को इस नए किरदार में ऑडियंस कितना पसंद करती है और मानुषी छिल्लर का जादू इस बार चलेगा या नहीं.

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}