राज्यहरियाणा

Rohtak, चमारिया गांव में छुट्टी आए फौजी की गोली मारकर हत्या

रोहतक के चमारिया गांव में छुट्टी आए फौजी 22 वर्षीय मोहित की तीन बाइक सवार युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात सुबह नौ बजे के करीब सरकारी स्कूल के पीछे अंजाम दी गई। तीन साल पहले मोहित के पिता की भी हत्या हो चुकी है। वारदात के पीछे रंजिश है या नहीं, इसकी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

सदर थाना पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मोहित जाट रेजिमेंट में दो साल पहले भर्ती हुआ था। फिलहाल उसकी पोस्टिंग बरेली थी। अभी वह 15 दिन की छुट्टी लेकर घर आया था। सुबह अपने भाई के बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था। गली के मोड़ पर तीन बाइक सवार युवक आ और मोहित को दो गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर सदर थाने से इंस्पेक्टर प्रदीप दहिया, सीआईए टू प्रभारी आजाद सिंह नैन व एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया मौके पर पहुंची और वारदात स्थल की जांच पड़ताल की।

तीन साल पहले खेत में जा रहे पिता की गोली मारकर की थी हत्या
पुलिस को जांच में पता चला है कि तीन साल पहले जून 2020 में मोहित का पिता भूप उर्फ भुला साइकिल पर खेत में जा रहा था। जब वह स्कूल के पास पहुंचा तो उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भुला के भाई कुलदीप उर्फ नान्हा के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था।

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}