उत्तर प्रदेशराज्य

रफ्तार और रोमांच के इवेंट का यूपी में हुआ आगाज, फाइनल रेस में शामिल हो सकते हैं सीएम योगी

रफ्तार और रोमांच के दीवानों के मनपसंद इवेंट मोटो जीपी का शुक्रवार को यूपी के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर आगाज हो चुका है. यह इवेंट 22 से 24 सितंबर तक चलेगा. शुक्रवार को मोटो-3, मोटो-2 और मोटो जीपी के प्रैक्टिस सेशन की शुरुआत हुई. मुख्य रेस और उसके पहले क्वालीफाइंग रेस रविवार 24 सितंबर को आयोजित होगी. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी इस फाइनल इवेंट के साक्षी बन सकते हैं.

विदेशी मेहमानों को बताई जाएगी यूपी की ग्रोथ स्टोरी
सीएम योगी 24 सितंबर को मोटो जीपी से जुड़े बड़े ब्रांड्स और कंपनियों के सीईओ और अधिकारियों से मुलाकात करेंगे. इन्वेस्ट यूपी के कॉन्क्लेव हॉल में होने वाली इस मीटिंग में सीएम योगी मुख्य वक्ता होंगे. वह विदेशी मेहमानों को उत्तर प्रदेश के बढ़ते कद, बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, उद्योगों के लिए सुरक्षित माहौल और सरकार की उदार नीतियों से परिचित कराएंगे. इस दौरान यूपी की समृद्ध छवि पर एक इंट्रोडक्ट्री मूवी भी दिखाई जाएगी. सीएम योगी के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट मिनिस्टर नंद गोपाल नंदी और इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कमिश्नर मनोज कुमार सिंह भी उपस्थित रहेंगे.

दिग्गज कंपनियों के सीईओ आ रहे हैं यूपी
इस इवेंट में रेडबुल, शेल, बी-विन, बीएमडब्ल्यू, ओकले, मॉन्सटर, मोटुल, टिसॉट, रेपसॉल, पोलिनी, गो प्रो, हॉन्डा, मिशेलिन, एमेजॉन, डीएचएल और पेट्रोनॉस जैसी 275 दिग्गज कंपनियां किसी न किसी रूप में भाग ले रही हैं. इन कंपनियों के सीईओ और प्रतिनिधि भी इवेंट में शिरकत करने के लिए यूपी आ रहे हैं. मोटो जीपी की छवि एक ऐसे समृद्ध खेल की है, जिसे न सिर्फ बड़ी संख्या में फैंस का सपोर्ट है बल्कि दुनिया भर के बड़े ब्रांड्स भी इसे तवज्जो देते हैं. कुछ वर्षों में इस खेल ने होस्ट कंट्रीज की अर्थव्यवस्था में भी बड़ा योगदान दिया है. यह खेल टू व्हीलर्स इंडस्ट्री को रिप्रजेंट करता है और भारत और एशिया के अधिकांश हिस्सों में इसकी मजबूत स्थिति है. साथ ही मोटो जीपी ने खेल के माध्यम से रोड सेफ्टी और रोड टू मोटोजीपी कार्यक्रमों जैसे सोशल इनीशिएटिव्स से मोटरसाइकिल सेक्टर और उससे आगे के लिए सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी डेवलप करने की दिशा में जो काम किया है वह सकारात्मक बदलाव लाया है.

मोटो जीपी भारत की सोशल मीडिया पर धूम

मोटो जीपी भारत को लेकर सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में चर्चा हो रही हैं. सोशल मीडिया पर लोग ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में पहली बार हो रहे इस आयोजन को लेकर यूपी और भारत की तारीफ कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट और यहां के खूबसूरत ट्रैक को लेकर दीवाने हैं. साइलेंट रॉकस्टार नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मैं मोटो जीपी भारत को लाइव देख रहा हूं. इसी तरह मैट ओक्सली ने लिखा कि निश्चित रूप से बुद्ध इंटरनेशल सर्किट एक बेहतरीन ट्रैक होगा. जयदेवन प्रभाकरन ने लिखा कि एफ-1 जीपी के बाद बीआईसी का मोटो जीपी को होस्ट करना रोमांचक है.

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}