मनोरंजन

रेखा की लिव-इन रिलेशनशिप वाली खबरों पर फूटा यासिर उस्मान का गुस्सा

बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा की गिनती इंडस्ट्री की खूबसूरत और दमदार अदाकारों में होती है। उन्होंने कई शानदार फिल्में दी हैं। इसके अलावा उनके फैशन और स्टाइल के लिए भी वह जानी जाती हैं। लेकिन, अभिनेत्री की निजी जिंदगी हमेशा विवादों में रही है। अफेयर से लेकर शादी तक रेखा की जिंदगी में मानो तमाम रहस्य हैं। अमिताभ बच्चन से उनके अफेयर के किस्से आज भी बड़े चाव से सुने जाते हैं। एक्ट्रेस को लेकर एक बात और कही जाती रही है कि उनके अपनी सेक्रेटरी फरजाना से काफी नजदीकी रिश्ते हैं।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में रेखा की बायोग्राफी लिखने वाले लेखक यासिर उस्मान की किताब के हवाले से दावा किया गया था कि दिग्गज अभिनेत्री अपनी सेक्रेटरी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थीं। वहीं, इस बीच वायरल हो रही इन खबरों पर अब किताब के लेखक यासिर ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने इन सभी खबरों को फर्जी बताया है।

उन्होंने कहा है कि इन रिपोर्ट्स में किए गए दावें पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद है। यासिर उस्मान ने ट्विटर पर इन रिपोर्ट्स के खिलाफ बयान जारी कर पब्लिकेशन्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी बात कही है।

यासिर उस्मान ने उनकी किताब ‘रेखा- द अनटोल्ड स्टोरी’ के हवाले से रेखा के अपनी सेक्रेटरी फरजाना संग लिव-इन रिश्ते का दावा करने वाली रिपोर्ट्स पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘मेरी किताब ‘रेखा द अनटोल्ड स्टोरी’ के हवाले से रेखा के अपनी सेक्रेटरी लिव इन का आरोप लगाने वाले न्यूज आर्टिकल्स पूरी तरह से फर्जी, मनगढ़त और गलत हैं। उन्होंने तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया है। इनका इरादा सिर्फ सनसनी पैदा करना है। मैं ये कहना चाहता हूं कि मीडिया में जो भी बातें क्वोट कर लिखी गई हैं वैसा मेरी किताब में कहीं भी नहीं लिखा हुआ है। इसके अलावा मैंने अपनी किताब में लिव-इन रिलेशनशिव या फिर किसी तरह के सेक्सुअल रिलेशनशिप की बातें मैंने अपनी किताब में नहीं लिखी हैं।’

सभी झूठे दावों को खारिज करते हुए उन्होंने लिखा, ‘यह गलत आर्टिकल्स खराब क्लिकबेट पत्रकारिता का परिणाम हैं और हर साल इसका उदाहरण देखने को मिलता ही रहता है। अगर मेरी किताब रेखा द अनटोल्ड स्टोरी से जुड़े इन आर्टिकल्स को तुरंत ठीक नहीं किया गया, तो हम जिम्मेदार पब्लिकेशन्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे।’

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}