मनोरंजन

Malaika Arora से 21 साल की शादी टूटने पर छलका अरबाज का दर्द

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अरबाज खान (Arbaaz Khan) हमेशा अपनी शादीशुदा जिंदगी के चलते लाइमलाइट में रहे. दोनों की शादी 21 साल तक टिकी लेकिन फिर इन्होंने आपसी सहमति से तलाक ले लिया. मलाइका और अरबाज एक परफेक्ट कपल की तरह पेश आते थे लेकिन जब इनका रिश्ता टूटा तो उनके फैन्स को तगड़ा झटका लगा. एक इंटरव्यू में कुछ साल पहले अरबाज ने मलाइका से शादी टूटने के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा था, सबकुछ सही लगता था लेकिन अंदर से सब कुछ बिखर चुका था. चीजें बिलकुल काम नहीं कर रही थीं और ये सही है कि दो लोग अपने तरीके से अलग-अलग जिंदगी जीनी चाहें तो जी सकते हैं और ये डिसीजन ले सकते हैं.

अरबाज बोले कि दोनों के बीच सामंजस्य नहीं बैठ रहा था और उनके पास तलाक ही आखिरी आप्शन बचा था इसलिए उन्होंने ये कदम उठाया. अरबाज ने अन्य इंटरव्यू में मलाइका की तारीफ करते हुए कहा था कि मलाइका से अच्छी वाइफ उन्हें कभी नहीं मिल सकती थी. वो बेहतरीन महिला हैं. हम इंसानों में और बेहतर पाने की चाह होती है तो कई तरह के समीकरण बनते हैं लेकिन आखिर में इंसान परफेक्शन की ही उम्मीद करता है. ये हर दिन की मेहनत है और ये कभी स्थिर नहीं रहता है.

अरबाज से एक इंटरव्यू में ये भी पूछा गया था कि क्या तलाक के बाद उनका शादी पर से भरोसा उठ गया है तो उन्होंने कहा, बिलकुल नहीं. ये ऐसा है कि आपको मरना है तो क्या आप जीना छोड़ दोगे. बता दें कि मलाइका और अरबाज ने 2017 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया था. इसके बाद मलाइका का नाम अर्जुन कपूर से जुड़ा और दोनों ने डेटिंग की बात सोशल मीडिया पर कबूल भी कर ली. वहीं, अरबाज जॉर्जिया एंड्रीयानी को डेट कर रहे थे लेकिन अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है.

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}