उत्तर प्रदेशराज्य

बहन ने भाई को फोन कर कहा- मैंने जहर खा लिया है, थोड़ी देर में मर जाऊंगी

झांसी में घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि उसकी पत्नी पिछले करीब दो माह से मायके में रह रही थी। इस वजह से युवक काफी परेशान रहता था। बृहस्पतिवार दोपहर उसने अपनी बहन को फोन करके कहा कि वह अब जीना नहीं चाहता। इसके बाद उसने जहर खा लिया।

अचेत हाल में परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। मोंठ के बमरौली गांव निवासी राम कैलाश (30) पुत्र गजराज ऑटो चलाता था। बृहस्पतिवार सुबह घर से वह ऑटो लेकर निकला।

दोपहर करीब दो बजे उसने बहन को फोन लगाकर बात की और बोला कि अब वह जिंदगी से निराश हो गया। जीने की कोई इच्छा नहीं बची। बहन ने ढांढस बंधाने की कोशिश की तो राम कैलाश ने बहन को बताया कि उसने जहर खा लिया है। कुछ देर बाद वह मर जाएगा।

यह सुनकर उसकी बहन घबरा गई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद वह मोंठ के नेहरू नगर के पास सड़क किनारे ऑटो में बेसुध मिला। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक राम कैलाश का पत्नी से विवाद चल रहा था। पिछले दो माह से पत्नी तीनों बच्चों काजल (12), शिवा (10), राशि (7) को लेकर मायके में रह रही थी। पत्नी के वापस न लौटने से राम कैलाश परेशान था। थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय के मुताबिक पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}