मनोरंजन

Bollywood 12Th Fail Review: संघर्ष और हौसले की सच्ची कहानी, जो आज की बाकी films से है अलग

Vikrant Massey: ऐसे दौर में जबकि Bollywood अपनी फिल्मों का हीरो नए सिरे से गढ़ने के लिए साउथ की Pushpa और KGF जैसी फिल्मों को आदर्श मान रहा है, निर्माता-निर्देशक Vidhu Vinod Chopra ने बताया है कि कहीं जाने की जरूरत नहीं. हमारे हीरो आस-पास ही हैं. 12th Fail एक बायोपिक फिल्म है, IPS Anurag Pathak की कहानी. जो उनकी इसी नाम की बेस्टसेलर किताब पर आधारित है. जिसमें, अपने बीहड़ों में पलने वाले बागियों के लिए चर्चित Chambal इलाके का 12वीं में फेल होने वाला लड़का, Delhi आकर UPSC की परीक्षा पास करता है और police officer बनता है. Vidhu Vinod Chopra की यह फिल्म उन्हीं के बैनर तले पहले बन चुकी unnabhai MBBS और 3 Idiots जैसी फिल्मों की तरह कहीं न कहीं देश में शिक्षा, उसे लेकर लोगों की सोच और व्यवस्था की बात रती है.

Chambal से शुरू होने वाली यह कहानी इस मायने में अलग है कि हीरो यहां अपने ईमानदार पिता की नौकरी जाने, स्थानीत नेता द्वारा उसके और भाई की आजीविका छीन लेने पर बंदूक नहीं उठाता. बल्कि वह ईमानदार police officer (Priyanshu Chatterjee) से प्रेरणा लेता है. तय करता है कि Delhi जाकर पढ़ेगा और police officer बनेगा. हालांकि इस कहानी में लव स्टोरी और दोस्ती भी अहम भूमिका निभाती है, लेकिन इससे पहले लेखक-निर्देशक आपको Delhi में UPSC परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चों के जीवन संघर्ष, उनकी जिजिविषा और सपनों को टूटते या पूरा होते दिखाते हैं. Vidhu Vinod Chopra ने पूरे माहौल का खूबसूरती से रचा है.

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}