Uncategorized

Bihar : नीतीश सरकार के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

आज बिहार भाजपा विधानसभा मार्च करने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क से सदन तक पैदल मार्च करेंगे। भाजपा नेता 11 बजे गांधी मैदान में एकजुट हुए हैं। यहां से जेपी गोलंबर होते हुए डाकबंगला चौराहा पहुंचे।भाजपा नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मा का दर्जा देने की मांग करने लगे। यहां पहले से तैनात पटना पुलिस ने पहले भाजपा नेताओं को पीछे हटने कहा। लेकिन, भाजपा नेता नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे। इतना ही नहीं आंसू गैस के गोले भी दागे गए। पुलिस वाटर कैनन का प्रयोग कर रही है। इसी दौरान भाजपा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा समेत कई नेता चोटिल हो गए।

भाजपा ने कहा – यह अन्याय है
भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि सरकार आंदोलन को कुचलने की कोशिश कर रही है। पटना पुलिस ने महिलाओं को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया है। यह अन्याय है। वहीं पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यह अन्याय है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। हमलोग शांतिपूर्व तरीके से आगे बढ़ रहे थे इतने में पुलिसकर्मी लाठी बरसाने लगे।भाजपा के आंदोलन से बिहार सरकार डर गई है। गांधी मैदान में भाजपा नेताओं ने कहा कि आपने बिहार के युवाओं से 10 लाख रोजगार देने का वादा किया हुआ था उसका क्या हुआ। राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि आज के चंद्रगुप्त नरेंद्र मोदी हैं। उनके नेतृत्व में बिहार में भी भाजपा की सरकार बने। बिहार में सत्ता का परिवर्तन अनिवार्य है। क्योंकि ऐसा जनता चाह रही है।

सांसद रामकृपाल यादव बोले- बिहार सरकार भाजपा के आंदोलन से बौखला गई

इधर, डाकबंगला चौराहा पूरी तरह से रणक्षेत्र में तब्दील हो गया है। सैकड़ों पुलिसकर्मी तैनात हैं। भाजपा नेताओं को जब आगे नहीं बढ़ने नहीं दिया गया तो प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत दर्जनों नेता बीच रोड पर बैठ गए। भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि हमलोग शांतिपूर्ण तरीके से मार्च पर निकले थे। अचानक पटना पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। नीतीश सरकार भाजपा के आंदोलन से बौखला गई है। इसलिए ऐसा तानाशाही रवैया अपना रही है। इधर, इस आंदोलन के कारण गांधी मैदान और डाकबंगला चौराहा इलाके में यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप है। आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।

बैनर-पोस्टर से पटा पटना
विधानसभा मार्च को लेकर बिहार भाजपा द्वारा पूरे पटना को बैनर और पोस्टरों से पाट दिया गया है। गांधी मैदान से लेकर बेली रोड और वीर चंद्र पटेल मार्ग में सैकड़ों पोस्टर लगाए गए हैं। बड़े-बड़े होर्डिंग और पोस्टर से सड़कों को पाट दिया गया है। पोस्टर के जरिए भी भाजपा ने नीतीश सरकार पर हमला बोला। भाजपा से नियोजित शिक्षक और रोजगार के मुद्दे पर बिहार सरकार से जवाब मांग रही है।

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}