देश

Aditya L 1 सूरज की ओर बढ़ता जा रहा आदित्य एल 1, अब धरती से है इतनी दूर

चंद्रयान 3 की सफल कामयाबी के बाद अब नजर आदित्य एल 1 मिशन पर है. श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से 2 सितंबर को इसका प्रक्षेपण किया गया था. करीब चार महीने के सफर के बाद इसे सूर्य और पृथ्वी के अक्ष में स्थित एल 1 प्वाइंट पर स्थापित किया जाएगा. इस समय यह यान दूसरी छलांग में 282 किमी के घेरे में 40,225 किमी की दूरी पर स्थित कक्षा में स्थापित हो चुका है.

आदित्य अब तक लगा चुका है दो छलांग

इससे पहले चार सितंबर को इसे 245 के घेरे में धरती से 22459 किमी दूर कक्षा में स्थापित किया गया है. अब पांच दिन बाद यानी 10 सितंबर को 2.30 बजे के करीब इसे तीसरी छलांग में आगे वाली कक्षा में स्थापित किया जाएगा. बता दें कि आदित्य एल 1 को लैग्रेंज प्वाइंट पर अंतिम रूप से स्थापित किया जाना है.

-पहली छलांग- 245 किमी X22459 किमी की कक्षा
-दूसरी छलांग- 282 किमीX 40224 किमी की कक्षा
-तीसरी छलांग- 10 सितंबर को निर्धारित
-15 लाख किमी दूर L 1 पर स्थापित किया जाएगा आदित्य.

आदित्य एल 1 में कुल सात पेलोड

आदित्य एल 1 मिशन में कुल सात पेलोड है जिनमें से चार सूर्य से निकलने वाली किरणों का अध्ययन करेंगे जबकि चार पेलोड के जरिए एल 1 के अगल बगल के इलाकों का अध्ययन होगा. यह वो बिंदू है जहां पर सूरज और धरती का गुरुत्वाकर्षण एक दूसरे को संतुलित करते हैं जिसका फायदा आदित्य एल 1 को मिलेगा. यह वो बिंदु है जहां ग्रहण का प्रभाव भी नहीं होता. इसका अर्थ यह है कि आदित्य एल 1 बिना ग्रहण के प्रभाव आसानी से सूरज के हाव भाव को समझ सकेगा. इसरो का कहना है कि अब तक आदित्य मिशन कामयाबी के साथ अपनी मंजिल की तरफ आगे बढ़ रहा है.

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}