देशबिज़नेस

मोदी सरकार ने क‍िसानों के ल‍िए शुरू की नई सुव‍िधा, अब पहले से आसान हो जाएगा यह काम

PM Kisan Nidhi: अगर आप भी पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि (PM Kisan Samman Nidhi) के तहत लाभार्थी हैं तो यह खबर आपके काम की है. सरकार की तरफ से क‍िसानों के ल‍िए नई सुव‍िधा शुरू की गई है. केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने पीएम किसान एआई-चैटबॉट (Kisan E-Mitra) लॉन्च किया. इससे क‍िसानों को काफी मदद म‍िलेगी. एआई चैटबॉट की लॉन्‍च‍िंग के मौके पर कृषि सचिव मनोज आहूजा और अतिरिक्त कृषि सचिव प्रमोद मेहरदा की भी उपस्थिति रही.

वन स्टेप फाउंडेशन की मदद से क‍िया डेवलप

कार्यक्रम के दौरान, मेहरदा ने चैटबॉट के फीचर्स के बारे में व‍िस्‍तृत जानकारी दी. इसके साथ ही इस पर विस्तृत प्रस्तुति भी दी. कृष‍ि मंत्रालय की तरफ से द‍िए गए बयान में कहा गया क‍ि एआई चैटबॉट ‘पीएम-किसान योजना’ की दक्षता और पहुंच बढ़ाने की दिशा में एक ‘अहम’ कदम है, जबकि किसानों को उनके सवालों के लिए ‘त्वरित, स्पष्ट और सटीक’ जवाब देता है. एआई चैटबॉट को वन स्टेप फाउंडेशन और भाषिनी की मदद से डेवलप क‍िया गया है.

पीएम-किसान शिकायत प्रबंधन प्रणाली में एआई चैटबॉट की शुरूआत का उद्देश्य किसानों को उपयोगकर्ता के अनुकूल और सुलभ मंच के साथ सशक्त बनाना है. पहले स्‍टेप में, एआई चैटबॉट किसानों को उनके आवेदन की स्थिति, भुगतान विवरण, अपात्रता की स्थिति और अन्य योजना-संबंधित अपडेट से जुड़ी जानकारी देने में मदद करेगा. पीएम-किसान मोबाइल एप्‍लीकेशन के जर‍िये सुलभ एआई चैटबॉट इंटीग्रेटेड है.

पीएम-किसान लाभार्थियों की भाषायी और क्षेत्रीय विविधता को पूरा करते हुए यह कई भाषा में मदद प्रदान करता है. उन्‍नत तकनीक के इंटीग्रेशन से न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी बल्कि किसानों को जानकारी के आधार पर फैसला लेने में भी मदद म‍िलेगी. जानकारी के अनुसार, चैटबॉट फिलहाल अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, उड़िया और तमिल भाषा में उपलब्ध है. जल्द ही इसे देश की सभी 22 आधिकारिक भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा.

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}