उत्तर प्रदेशराज्य

साथ नहीं रह सकते तो मौत को गले लगाना पड़ेगा, एक ही दुपट्टे से लटक रहे थे शव

हरदोई जिले में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जफरपुर कटरी और महसोनामऊ के बीच एक खेत में लगे नीम के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से प्रेमी युगल के शव लटकते मिले। राहगीरों और ग्रामीणों से मिली जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। युवक के शव से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना देकर शिनाख्त कराई गई।

पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। एसपी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के कुनौली निवासी अनूप (20) नोएडा में एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था। पिछले लगभग तीन माह से वह घर नहीं आया था। उसका प्रेम प्रसंग जफरपुर निवासी रुचि (20) के साथ पिछले कुछ समय से चल रहा था।

मंगलवार रात वह नोएडा से जफरपुर पहुंचा था। गांव के बाहर से ही उसने रुचि को मोबाइल पर कॉल किया था। इसके बाद दोनों के शव बुधवार सुबह महसोनामऊ और जफरपुर कटरी के बीच एक खेत में नीम के पेड़ पर फंदे से लटकते मिले। युवती के दुपट्टे से फंदा बनाकर एक छोर में अनूप और दूसरे छोर में रुचि लटक गए थे।

मोबाइल की घंटी बजी, तब पुलिस से पता लगा
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पहले तो दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई। इसी दौरान अनूप के मोबाइल की घंटी बजने लगी, तो पुलिस ने मोबाइल कब्जे में ले लिया। तब घटना की जानकारी परिजनों को हुई। परिजन नहीं बता सके कि अनूप यहां कैसे पहुंचा। पिता सतीश चंद्र ने बताया कि तीन माह से अनूप घर नहीं आया था।

एसपी बोले- प्रेम प्रसंग का है मामला
उधर युवती के पिता ने विश्राम ने सिर्फ इतना ही बताया कि रात में रुचि किसी समय घर से चली गई थी। बुधवार सुबह उसकी मौत हो जाने की जानकारी मिली। एसपी राजेश द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रेम प्रसंग में प्रेमी युगल के खुदकुशी किए जाने की बात कही। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

खुदकुशी के मामले में चुप्पी साधे हैं परिजन
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में प्रेमी युगल की खुदकुशी के मामले में परिजन चुप्पी साधे हैं। मृतक के पिता का साफ कहना है कि पिछले तीन माह से वह घर नहीं आया था,जबकि मृतका के पिता का कहना है कि प्रेम प्रसंग के बारे में उसे कोई जानकारी ही नहीं थी। उसने यह भी कहा कि दोनों की बिरादरी एक ही है।

मृतका का पिता बोला- रिश्ते की बात कर लेता
अगर कोई ऐसी बात थी तो वह आगे के रिश्ते की बात भी कर सकता था। जफरपुर कटरी और महसोनामऊ के बीच मिले प्रेमी युगल के शव पोस्टमार्टम के लिए एक ही वाहन से ले जाए गए। इस दौरान दोनों के परिजन घटनास्थल से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक साथ रहे, लेकिन एक दूसरे से बोलने से बचते रहे।

कोतवाल बोले- दोनों पक्षों ने नहीं लगाए हैं आरोप
युवक की एक रिश्तेदारी दिवाली गांव में है। दिवाली और जफरपुर के बीच दूरी बहुत कम है। माना जा रहा है दिवाली आने जाने के दौरान युवक युवती के संपर्क में आया और फिर दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। कोतवाल धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि दोनों पक्षों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। प्रेम प्रसंग की जानकारी भी नहीं थी।

जांच के तथ्यों के आधार पर होगी अग्रिम कार्रवाई
जफरपुर कटरी और महसोनामऊ के बीच एक पेड़ पर युवक और युवती के शव फंदे पर लटकते मिले थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। युवती के दुपट्टे से बने के दो छोर पर दोनों ने जान दी है। मामले में पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या किए जाने की बात कह रही है। जांच में जो भी तथ्य आएंगे, उसके हिसाब से अग्रिम कार्रवाई होगी।

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}