उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में पेशाब कांड: बेरहमी से पीटा, पैर पकड़कर मोड़ा, फिर चेहरे पर किया पेशाब, जानकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के बाद अब आगरा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। दबंगों ने एक युवक को पीटकर लहूलुहान किया। इसके बाद एक ने उसके मुंह पर पेशाब किया। वीडियो भी बनाया। वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई।

पुलिस ने अपनी ओर से केस दर्ज कर आरोपी आदित्य इंदौलिया उर्फ आदी और उसके साथी भोला उर्फ भोलू को गिरफ्तार किया। दो ओर वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें वो एक में फायरिंग और दूसरे में एक युवक से पैर छुवाता नजर आ रहा है। फायरिंग में दबंग को जेल भी भेजा गया था।

पेशाब करते हुए 30 सेकंड का वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। वीडियो में दिखा कि लहूलुहान युवक जमीन पर अचेत पड़ा है। उसके सिर से खून निकल रहा है। तीन-चार युवक पास ही खड़े हैं। एक का ही चेहरा नजर आ रहा है। बाकी की आवाज सुनाई दे रही है। वो गाली भी दे रहे हैं।

कहते हैं कि कर दे पेशाब, गाली भी देते हैं। दबंग मुंह पर पेशाब करता है। घायल युवक पलटता है तो पास ही खड़े युवक उसे पैर से सीधा कर देते हैं। इससे पेशाब सीधे उसके मुंह में जाता है।  वीडियो सामने आने के बाद पुलिस आयुक्त डाॅ. प्रीतिंदर सिंह ने पुलिस टीम को लगाया। आरोपी की पहचान गांव पुरामना, किरावली निवासी आदित्य इंदौलिया उर्फ आदी के रूप में हो गई।

पीड़ित नहीं आया, पुलिस ने खुद लिखा केस
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि आरोपी आदित्य को उसके साथी पाली सदर निवासी भोला उर्फ भोलू के साथ गिरफ्तार किया गया है। वीडियो सिकंदरा के गांव अटूस का है। दो महीने पुराना है। पीड़ित शख्स उंदेरा का विक्रम उर्फ विक्की है। उसने शिकायत नहीं की है। इस पर पुलिस ने अपनी ओर से हत्या के प्रयास सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया।
विक्की के खिलाफ भी चोरी और लूट के 6 मामले दर्ज हैं। आदित्य को फायरिंग के मामले में जनवरी में जेल भेजा गया था। वह जमानत पर बाहर आया था। आदित्य के खिलाफ 18 जुलाई को सिकंदरा स्थित एनडी रेस्तरां में तोड़फोड़ और मारपीट का केस दर्ज किया गया था।

तीन वीडियो हुए वायरल
वीडियो-1 : वीडियो 3 जनवरी का है। यह किरावली का है। 25 सेकंड के वीडियो में दो युवक बाइक पर बैठे नजर आ रहे हैं। पीछे बैठा आदित्य बाइक से उतरता है। आगे वाला वीडियो बना रहा है। आसपास काफी लोग खड़े हैं। रास्ते से लोग गुजर भी रहे हैं। आदित्य फायर करता है। जनवरी में पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर केस दर्ज किया था। आरोपी आदित्य को जेल भेजा था।

वीडियो-2 : वीडियो 30 सेकंड का है। लहूलुहान युवक जमीन पर पड़ा है। तीन युवक खड़े हैं। एक युवक वीडियो बना रहा है। तीन युवक में से एक पेशाब कर रहा है। सभी गालीगलौज भी कर रहे हैं।
वीडियो-3 : नौ सेकंड के वीडियो में दो युवक नजर आ रहे हैं। तीसरा वीडियो बना रहा है। इसमें आदित्य नजर आ रहा है। दूसरा युवक नंगे पैर है। आदित्य उससे पैर छुवाता है। जान से मारने की धमकी देता है। वीडियो सिंकदरा-बोदला रोड स्थित फ्लाईओवर का बताया गया है। एक महीने पहले बनाया गया था। युवक ने कोई शिकायत नहीं की।

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}