देश

नई संसद में मंत्रियों के लिए कमरों का आवंटन, यहां जानिए कौन कहां बैठेगा?

भारत के नए संसद भवन में प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) की कैबिनेट के मंत्रियों को कमरे आवंटित कर दिए गए हैं. संसद के विशेष सत्र से पहले केंद्रीय मंत्रियों के लिए नई संसद में कमरे आवंटित किए गए हैं. इस आवंटन में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों को ग्राउंड फ्लोर पर कमरे दिए गए हैं. इस सिलसिले में गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari), वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman), कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Tomar), विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar), वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal), अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी (Smriti Irani), धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव को रूम अलॉट हो गया है.

कौन कहां बैठेगा?

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, सर्वानंद सोनोवाल, वीरेंद्र कुमार, गिरिराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पशुपति कुमार पारस, गजेंद्र सिंह शेखावत किरेन रिजिजू, आर के सिंह आदि को भी रूम अलॉट कर दिए गए हैं.

पहले थी ये व्यवस्था

मौजूदा संसद भवन में भी वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों को ग्राउंड फ्लोर पर कमरा दिया गया था. आपको बताते चलें कि संसद के विशेष सत्र (Parliament Special Session 2023) के दौरान नए मोदी सरकार के मंत्री अपने अपने कमरों में शिफ्ट करेंगे और फिर अपने मंत्रालय का काम वहीं से करेंगे. आपको बताते चलें कि 18 सितंबर से शुरू होने वाले ससंद के विशेष सत्र से पहले 17 सितंबर को शाम साढ़े चार बजे सभी दलों के सदन के नेताओं की बैठक बुलाई गई है.

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}