देश

जम्मू-कश्मीर: भ्रष्टाचार और रंगदारी मामले में DSP गिरफ्तार, SIT करेगी मामले की जांच

भ्रष्टाचार और झूठे आतंकी मामलों में फंसाकर लोगों से उगाही करने के आरोप में पुलिस ने डीएसपी शेख आदिल को गिरफ्तार कर लिया गया है. डीएसपी आदिल पर पुलिस स्टेशन नौगाम में मुकदमा दायर किया गया है. उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 167, 193, 201, 210, 218, 221 और 7, 7 ए भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत गंभीर धाराएं लगाई गई हैं. श्रीनगर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले में आगे की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर लिया गया है.

एसआईटी करेगी जांच

इस मामले की जांच के लिए 5 सदस्य टीम जिस में SHO पंथाचौक, SHO साइबर पीएस, इंस्पेक्टर जीएम राथर का गठन किया गया है जो अब इस पूरे मामले की जांच करेगी. आपको बताते चलें कि इससे पहले भी कश्मीर पुलिस के कई अधिकारी सुरक्षा और आतंकवाद से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर जांच के दायरे में आ चुके हैं.

एक्सटॉर्शन का आरोप

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अधिकारी के खिलाफ जबरन वसूली और ब्लैकमेलिंग की अन्य शिकायतें भी हैं जिस की अलग से जांच होगी. गिरफ्तार अधिकारी से पूछताछ के लिए आरोपित को छह दिन के रिमांड पर लिया है. मामले की जांच में अभी कुछ और खुलासे हो सकते हैं.

आरोपी अफसर ने एसडीपीओ नौगाम रहते हुए उसने कुछ निर्दोष लोगों को झूठे आतंकी मामलों में फंसाने की धमकी देकर उनसे उगाही की थी. इसके अलावा कई और लोगों को झूठे मामलों में भी फंसाया. उन पर कथित तौर पर कुछ महिलाओं को तंग करने का भी आरोप लगा था. उनके खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों का पुलिस प्रशासन ने संज्ञान लिया. शुरुआती जांच में शिकायतें सही पाई गई. इसके आधार पर उन्हें मई में अटैच किया गया था.

फरार होने की कोशिश

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने डिप्टी के आवास की तलाशी ली. वो दो दिन पहले श्रीनगर में थे. गिरफ्तारी से बचने के लिए वो घर से बाहर कूद गए थे. उसी दौरान उसके आवास से एक लैपटॉप की तलाशी के दौरान, कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि बरामद किए गए थे.

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}