महाराष्ट्रराज्य

गणपति महोत्सव: मुंबई में चंद्रयान-3 और राम मंदिर की थीम पर बन रहे पंडाल

गणपति उत्सव की धूम मचने वाली है. इसी बीच मुंबई में गणेश मंडलों ने 18 सितंबर से शुरू होने वाले गणपति उत्सव के लिए अपने पंडालों की थीम तैयार कर ली है, जिसमें चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण और अयोध्या में बन रहा राम मंदिर भी शामिल है. असल में मुंबई 10 दिवसीय उत्सव के लिए तैयार है, जिसका समापन 28 सितंबर को होगा. इस वर्ष लोगों को कई शानदार थीम देखने को मिलेंगी, क्योंकि शहर के गणपति मंडल अपने पंडालों के लिए आकर्षक विषयों पर काम कर रहे हैं.

दरअसल, मुंबई के पंडालों में इस बार चंद्रयान -3 के प्रक्षेपण, अयोध्या राम मंदिर और मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ की थीम देखने को मिलेगी. शहर के बड़े मंडल इन्हें प्रदर्शित करेंगे. इस बीच, जीएसबी सेवा मंडल के ‘महागणपति’ इस साल 66.5 किलोग्राम सोने के आभूषणों, 295 किलोग्राम से अधिक चांदी के साथ-साथ अन्य कीमती वस्तुओं से जगमगाएगा.

महागणपति संभवतः भारत की सबसे अमीर मूर्ति के रूप में प्रसिद्ध हैं और इसकी साज-सज्जा के भव्य तरीके के कारण यह शहर में हमेशा चर्चा में रहता है. जीएसबी सेवा मंडल के एक प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि शहर के पूर्वी हिस्से में किंग्स सर्कल में स्थित मंडल अपनी 69वीं वर्षगांठ मना रहा है और सुरक्षा व्यवस्था के तहत चेहरे की पहचान करने वाले कैमरों की स्थापना पहली बार की जा रही है.

उन्होंने बताया कि मंडल ने इस साल 360.40 करोड़ रुपये का बीमा कवर लिया है। भक्तों के लिए आयोजकों ने क्यूआर कोड और डिजिटल लाइव प्रसारण की व्यवस्था की है. मुंबई 10 दिवसीय उत्सव के लिए तैयार है, जिसका समापन 28 सितंबर को होगा.

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}