मनोरंजन

किस वजह से रेखा ने खुद के लिए किया ‘बदनाम’ शब्द इस्तेमाल? आज भी है सवाल

हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा (Rekha) ने जितनी पॉपुलैरिटी अपनी फिल्मों से बटोरी उतनी ही वह पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहीं. रेखा का नाम कई एक्टर्स के साथ भी जुड़ा. लेकिन आज हम उस किस्से की करने जा रहे हैं, जब एक्ट्रेस ने अपने आप के लिए बदनाम शब्द का इस्तेमाल किया था. जी हां…एक पुराने इंटरव्यू में रेखा ने खुद को बदनाम एक्ट्रेस बताया था. साथ ही रेखा का कहना था कि उनका अतीत सड़ा हुआ है.

रेखा ने क्यों बताया खुद को बदनाम एक्ट्रेस?

दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा (Rekha Movies) का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ा है. जिसमें से एक विनोद मेहरा का भी रहा है. रेखा की बायोग्राफी द अनटोल्ड स्टोरी में तो एक्ट्रेस और सुपरस्टार विनोद मेहरा की शादी तक का जिक्र मिलता है. बायोग्राफी में उस किस्से के बारे में भी जिक्र मिलता है कि सुपरस्टार विनोद मेहरा (Vinod Mehra) की मां रेखा को बिल्कुल पसंद नहीं करती थीं. और जब पहली बार रेखा को लेकर विनोद मेहरा अपने घर पहुंचे थे तो सुपरस्टार की मां ने मारने के लिए चप्पल तक निकाल ली थी.

एक रिपोर्ट के अनुसार, 1973 में रेखा (Rekha Marriage) ने एक इंटरव्यू में खुद के लिए बदनाम शब्द इस्तेमाल किया था. एक्ट्रेस ने सुपरस्टार विनोद मेहरा की मां से जोड़ते हुए कहा था, वह उनके (विनोद मेहरा की मां) लिए सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं, बल्कि बदनाम एक्ट्रेस हैं. जिसका अतीत सड़ा हुआ है. रेप्युटेशन भी खराब है. साथ ही एक्ट्रेस का कहना था कि वह (सुपरस्टार की मां) विनोद के लिए उन्हें (रेखा) को झेल रही थीं लेकिन आगे वह नहीं झेलेंगी.

क्या सच में हुई थी विनोद-रेखा की शादी?

एक्ट्रेस रेखा ने सिम्मी ग्रेवाल के चैट शो में विनोद मेहरा संग अपनी शादी की बात को साफ सिरे से नाकार दिया था. रेखा ने चैट शो में विनोद मेहरा के बारे में बात करते हुए कहा था, वह हमेशा उनके करीबी रह और वह हमेशा उनके हितायती रहे थे.

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}