हेल्थ

क्या ज्यादा अंडे खाने से बढ़ जाता है डायबिटीज का खतरा?

अंडा एक ऐसी चीज है, ​जिसे ज्यादातर लोग ब्रेकफास्ट में खाना पसंद करते हैं, लेकिन एक नई स्टडी के मुताबिक, ज्यादा अंडे खाने से डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है. रिसर्चर्स के मुताबिक, ऐसे लोग जो रोजाना एक या इससे ज्यादा अंडे खाते हैं यानी करीब 50 ग्राम के बराबर, उनमें डायबिटीज का खतरा 60 फीसदी तक बढ़ सकता है. महिलाओं पर इसका प्रभाव पुरुषों की तुलना में ज्यादा देखा गया.

अंडे खाने से डायबिटीज का खतरा

University of South Australia ने China Medical University और Qatar University के साथ पार्टनरशिप में ये स्टडी की गई थी. ये Longitudinal Study साल 1991 से 2009 तक की गई. इसमें सबसे पहले चीन के लोगों पर अंडे खाने के प्रभाव को लेकर अध्ययन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में व्यस्कों को शामिल किया गया था. Epidemiologist और ​पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट Ming Li का कहना है कि अगर आपको टाइप-2 डायबिटीज की समस्या होती है तो इसमें डाइट का अहम रोल होता है, इसलिए ये समझना जरूरी है कि किन डायट्री फैक्टर्स से इस बीमारी के होने की संभावना बढ़ जाती है.​

आपकी डेली डाइट का असर

वैज्ञानिकों के मुताबिक, डाइट में अनाज और ​सब्जियों को छोड़कर प्रोसेस्ड डाइट, खाने में मांसाहारी चीजों की अधिक मात्रा, स्नैक्स और एनर्जी वाली चीजें खाने से डायबिटीज का खतरा बढ़ता है. इन चीजों के साथ अंडे का सेवन भी इन दिनों बढ़ा है जो डायबिटीज के जोखिम को बढ़ाता है.. चीन में हुए इस सर्वे के मुताबिक, पिछले एक दशक में अंडे खाने वाले लोगों की संख्या दोगुनी हो गई है. ये स्टडी ब्रिटिश जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित की गई है.

वैज्ञानिकों का कहना है कि जहां अंडे खाने और डायबिटीज का जोखिम बढ़ने की बात हमेशा से एक बहस का विषय है. इस स्टडी में ये जानने की कोशिश की गई है कि क्या लंबे समय तक अंडे खाने से डायबिटीज का खतरा बढ़ता है.

अंडे के सेवन और डायबिटीज के बीच संबंध

वैज्ञानिकों ने बताया कि जिन लोगों ने प्रतिदिन औसतन ज्यादा अंडे खाए, करीब 38 ग्राम से ज्यादा, उनमें डायबिटीज का खतरा 25 प्रतिशत तक बढ़ गया. वहीं जिन लोगों ने 50 ग्राम से ज्यादा अंडे का सेवन किया या दिन में एक या ​इससे ज्यादा अंडे खाए, उनमें डा​यबिटीज होने का खतरा 60 प्रतिशत तक बढ़ गया. इन नतीजों के मुताबिक, अंडे का अधिक मात्रा में सेवन डायबिटीज के जोखिम को बढ़ा सकता है. हालांकि वैज्ञानिकों ने ये भी कहा कि इस पर अभी और रिसर्च की जरूरत है कि अंडे के सेवन और डायबिटीज में क्या संबंध है और ऐसा किस वजह से होता है. China Health and Nutrition Survey में 8545 व्यस्कों को शामिल किया गया था. सर्वे में शामिल लोगों की औसत उम्र 50 साल थी.

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}