मनोरंजन

अक्षय कुमार से अफेयर के बारे में पूछा गया सवाल, Raveena Tandon ने दिया ऐसा जवाब

रवीना टंडन (Raveena Tandon) अपनी पर्सनल लाइफ के चलते हमेशा सुर्ख़ियों में रही हैं. 90 के दशक में उनके अफेयर गॉसिप गलियारों में चर्चा का विषय बने रहते थे. रवीना का नाम अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ जुड़ा था. दोनों ने मोहरा, खिलाड़ियों का खिलाड़ी समेत कई हिट फिल्मों में साथ काम किया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने चोरी छुपे सगाई भी कर ली थी लेकिन फिर इनका ब्रेकअप हो गया. इनके ब्रेकअप ने भी खूब सुर्ख़ियां बटोरी थी. रवीना ने अक्षय पर धोखा देने के आरोप लगाए थे. रवीना ने उस वक्त ब्रेक अप की वजह बताते हुए कहा था कि उनके साथ रिलेशनशिप में होने के बावजूद अक्षय शिल्पा शेट्टी को डेट कर रहे थे. जब उन्हें इसके बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत अक्षय से रिश्ता तोड़ लिया. हाल ही में एक इंटरव्यू में रवीना से अक्षय के साथ उनके ब्रेकअप के बारे में सवाल किया गया.

वीना ने जवाब देने से काटी कन्नी

रवीना ने इस बारे में बात करने से इंकार करते हुए कहा, मैं ये सब डिस्कस करना नहीं चाहती हूं. इसके बाद उनसे पूछा गया कि क्या वो रिश्तों में धोखे से वो अब भी प्रभावित होंगी तो रवीना ने जवाब दिया, हर रिश्ता प्यार, भरोसे, ईमानदारी और विश्वास पर टिका होता है. ये बात हर तरह के रिलेशनशिप पर लागू होती है.

अनिल थडानी से रिश्ते पर की बात
रवीना से जब पूछा गया कि क्या वो अपने पति अनिल थडानी से अपने पिछले रिलेशनशिप्स के बारे में बात करती हैं तो उन्होंने कहा कि वो बीते हुए कल को कुरेदने में भरोसा नहीं करती हैं. बता दें कि अनिल की पहली शादी टूट चुकी थी और रवीना उनकी दूसरी पत्नी बनी थीं. इसके बाद रवीना दो बच्चों की मां बनीं. उनकी बेटी का नाम राशा और बेटे का नाम रणबीर है. राशा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करती नजर आएंगी. वो 18 साल की हैं. अनिल थडानी बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर हैं.

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}