देश

Mini Laptops से तगड़ा ऑप्शन पूरे मार्केट में नहीं, छोटे से छोटे बैग में आसानी से हो जाते हैं फिट

मिनी लैपटॉप को सफर केदौरान या कहीं से भी काम करते समय यूजर्स को दमदार फीचर्स ऑफर करने के लिए लिए डिज़ाइन किए जाते हैं. एक लैपटॉप को मिनी लैपटॉप तब माना जाता है जब उसकी स्क्रीन का साइज 14-इंच से कम होता है. इतने छोटे से लैपटॉप आखिर क्या कर सकते हैं, अगर ये सवाल आपके मन में आ रहा है तो यकीन मानिए कि मिनी लैपटॉप्स वो सभी काम कर सकते हैं जो एक फुल साइज लैपटॉप कर सकता है. कुछ यूजर्स अपने काम के लिए छोटे और कॉम्पैक्ट डिजाइन वाले लैपटॉप्स को ही पसंद करते हैं, ऐसे में हम आपके लिए छोटे साइज के कुछ दमदार लैपटॉप्स लेकर आए हैं.

1. JioBook 11 (2023)

JioBook 11 एक शक्तिशाली लेकिन कॉम्पैक्ट लैपटॉप है जो एक भारतीय ब्रांड के द्वारा तैयार किया गया है. इसमें मीडियाटेक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4GB रैम और 64GB eMMC स्टोरेज ऑफर की जाती है और इन सब के साथ ये मल्टीटास्किंग को बेहद ही आसान बना देता है. इसमें यूजर्स को इन्फिनिटी कीबोर्ड, डुअल-बैंड वाई-फाई और 4जी एलटीई कनेक्टिविटी भी मिल जाती है जो ऑनलाइन अनुभव को बेहद ही दमदार बना देती है. इसका हल्का डिज़ाइन, एंटी-ग्लेयर एचडी डिस्प्ले और 8+ घंटे की बैटरी लाइफ आपको ट्रैवलिंग के दौरान एक नेक्स्ट लेवल एक्सपीरियंस ऑफर करती है.

2. एचपी क्रोमबुक 11ए

HP Chromebook 11a में यूजर्स को मीडियाटेक MT8183 प्रोसेसर, 4GB रैम और एक रिस्पॉन्सिव टचस्क्रीन मिल जाता है. अपने हल्के डिज़ाइन और Chrome OS के साथ, यह बिना रुकावट के ही यूजर्स को ब्राउज़िंग और मल्टीटास्किंग का एक नेक्स्ट लेवल एक्सपीरियंस देता है. इसमें यूजर्स को एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले, तेज़ चार्जिंग और Google Assistant के साथ कई बड़ी खासियतें मिल जाती हैं.

3. लेनोवो आइडियापैड स्लिम 3 क्रोमबुक

लेनोवो आइडियापैड स्लिम 3 क्रोमबुक के साथ काम करना काफी आसान हो जाता है. इसका Intel Celeron N4020 प्रोसेसर, 4GB रैम और 64GB eMMC स्टोरेज आपके कामों को काफी तेज गति से करने में अहम भूमिका निभाता है. इसके 11.6 इंच के डिस्प्ले में यूजर्स अपने काम पूरे कर सकते हैं. इसका वजन 1.12 किलोग्राम है. ये स्लिम डिजाइन के साथ आता है. इसे ट्रैवेल करते समय अपने साथ रखना और इसे इस्तेमाल करना आपको एक अलग ही एक्सपीरियंस देता है.

4. एसर ट्रैवलमेट बिजनेस लैपटॉप

एसर ट्रैवलमेट बिजनेस लैपटॉप इंटेल पेंटियम एन5030 क्वाड-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित है जो इसे दमदार परफॉर्मेंस के लिए तैयार किया गया है. इस लैपटॉप में यूजर्स को 11.6 इंच का एचडी डिस्प्ले, 4 जीबी डीडीआर4 और 128 जीबी एसएसडी जैसी कई बेहतरीन खूबियां मिल जाती है.इसमें यूजर्स को स्पिल-रेजिस्टेंट कीबोर्ड मिल जाता है. ये लैपटॉप स्लिम है साथ ही साथ देखने में बेहद ही स्टाइलिश है.

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}