देश

G20 बैठक में बोले पीएम मोदी- धरती को बचाने की शुरुआत भारत ने की

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘प्रोजेक्ट टाइगर से मिली सीख के आधार पर, यह महत्वपूर्ण पहल की गई है। प्रोजेक्ट टाइगर की वजह से ही दुनिया के 70 प्रतिशत बाघ अब भारत में पाए जाते हैं। साथ ही हम प्रोजेक्ट लॉयन और प्रोजेक्ट डॉल्फिन पर भी काम कर रहे हैं।’

चेन्नई में आयोजित हो रही पर्यावरण और जलवायु स्थिरता की मंत्री स्तर की बैठक को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने हाल ही में इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस की शुरुआत की है। हमारी धरती को बचाने के लिए इन जानवरों का संरक्षण बेहद जरूरी है। प्रोजेक्ट टाइगर से मिली सीख के आधार पर, यह महत्वपूर्ण पहल की गई है। प्रोजेक्ट टाइगर की वजह से ही दुनिया के 70 प्रतिशत बाघ अब भारत में पाए जाते हैं। साथ ही हम प्रोजेक्ट लॉयन और प्रोजेक्ट डॉल्फिन पर भी काम कर रहे हैं।

सौर ऊर्जा के मामले में भारत बहुत आगे
प्रधानमंत्री ने कहा कि अक्षय ऊर्जा क्षमता के मामले में भारत दुनिया के शीर्ष पांच देशों में शामिल है। साल 2070 तक हमने नेट जीरो हासिल करने का लक्ष्य हासिल किया है। इंटरनेशनल सोलर अलायंस, सीडीआरआई और शीर्ष संगठनों के साथ मिलकर हम इंडस्ट्री ट्रांजिशन की दिशा में काम कर रहे हैं। बायोडाइवर्सिटी संरक्षण, उसकी सुरक्षा और बायोडाइवर्सिटी को बेहतर बनाने के मामले में भी भारत बहुत आगे है।

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}