राज्य

Delhi: अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या कर पति हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस

उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना खजूरी खास इलाके में रात पुलिस को एक महिला की हत्या के संबंध में कॉल प्राप्त हुई. पुलिस ने जब मौके पर जाकर देखा तो 35 साल की एक महिला का शव बिस्तर के नीचे पड़ा मिला.

मृतक महिला की पहचान द्रौपदी (उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई है. द्रौपदी बेटी ने पुलिस को बताया कि उसका सौतेला पिता सुनील अपने कमरे का दरवाजा बंद कर गायब है.

पुलिस को स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि सुनील और द्रौपदी लगभग हर दिन एक दूसरे से लड़ते रहते थे. पुलिस ने मकान मालिक की मौजूदगी में बंद कमरे को खोला और उसके बाद शव को बाहर लाया गया.

महिला के माथे पर चोट के निशान
पुलिस के अनुसार मृतक महिला के माथे पर चोट के निशान और गले में चुन्नी लिपटी हुई थी. पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल की भेज दिया.

द्रौपदी की बेटी ने बताई यह बात
मृतक महिला की बेटी का बयान है कि द्रौपदी की पहली शादी ज्योतिष यादव से हुई थी उनके चार बच्चे थे बाकी तीन बच्चे बिहार के मधेपुरा में ज्योतिष यादव के साथ रहते हैं और द्रौपदी ने एक पुत्री को अपने पास रखा हुआ था. वह पिछले 7 साल से अपने दूसरे पति सुनील के साथ रह रही थी उसकी कोई संतान नहीं है. हाल ही में सुनील को शक हुआ कि उसकी पत्नी का किसी अन्य पुरुष के साथ अवैध संबंध है. इस मुद्दे पर दंपति में अक्सर बहस होती रहती थी.

आरोपी सुनील की तलाश में जुटी पुलिस
सुनील पेशे से राजमिस्त्री का काम करता था. फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का महौल है.a

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}