राज्य

CM साहब दे रहे थे बयान, तभी अचानक उनके पैर तक पहुंचा सांप

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) की सुरक्षा में भारी चूक हुई है. दरअसल, बिलासपुर में जब भूपेश बघेल मीडिया को संबोधित कर रहे थे तब अचानक सांप (Snake) उनके पैर के पास तक पहुंच गया. उस समय उनके पास कई मीडियकर्मी और कई अन्य लोग भी थे. इन सबके बीच खड़े सीएम भूपेश बघेल के पैर के नजदीक तक सांप पहुंच गया. सांप को देखते ही वहां मौजूद लोग सहम गए और सोचने लगे क्या करें? उस वक्त सीएम भूपेश बघेल ने जो कहा वो हैरान करने वाला है. आइए जानते हैं कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पैर के पास जब सांप आया तो उन्होंने क्या कहा?

बचपन में जेब में सांप लेकर घूमता था

बता दें कि मीडिया से बात करते समय सीएम भूपेश बघेल के पैर के पास सांप पहुंच गया. इस पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि डरने की कोई बात नहीं मैं बचपन में जेब में सांप लेकर घूमता था. ये कहते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सांप को ना मारने हिदायत दी. सीएम बघेल ने सुरक्षाकर्मियों से कहा कि सांप को जाने दें. इससे डरने की जरूरत नहीं है.

राहुल गांधी के दौरे पर क्या बोले सीएम?

जान लें कि भूपेश बघेल बिलासपुर दौरे पर पहुंचे थे और मीडिया से बातचीत करते हुए भूपेश बघेल ने बताया कि सितंबर महीने में राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आने वाले हैं. इसकी तैयारी की जा रही है. राहुल गांधी के आने पर कार्यकर्ताओं का बड़ा सम्मेलन किया जाएगा. लाखों कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद हो गई है.

चुनाव की तैयारियों में जुटे सीएम बघेल

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. सीएम भूपेश बघेल चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं. वो लोगों से मिल रहे हैं और कार्यर्ताओं में जोश भर रहे हैं. छत्तीसगढ़ में 3 बार की बीजेपी सरकार को हटाने के बाद कांग्रेस 2018 में सत्ता में आई थी और भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री बनाया गया.

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}