देश

उज्जैन दुष्कर्म मामले में प्रियंका गांधी ने साधा शिवराज सरकार पर निशाना

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक लड़की के साथ बलात्कार की घटना को लेकर गुरुवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साध. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के 20 साल के कुशासन में बच्चियां, महिलाएं, आदिवासी, दलित कोई सुरक्षित नहीं है. उज्जैन शहर में लगभग 12 वर्षीय एक लड़की सोमवार को सड़क पर खून से लथपथ हालत में पाई गई और चिकित्सा जांच में उसके साथ बलात्कार किए जाने की पुष्टि हुई है.

प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में एक छोटी बच्ची के साथ हुई बर्बरता आत्मा को झकझोर देने वाली है. अत्याचार के बाद वह ढाई घंटे तक दर-दर मदद के लिए भटकती रही और फिर बेहोश होकर सड़क पर गिर गई लेकिन मदद नहीं मिल सकी.’

कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया, ‘ये है मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा? भाजपा के 20 साल के कुशासन तंत्र में बच्चियां, महिलाएं, आदिवासी, दलित कोई सुरक्षित नहीं है.’ उन्होंने प्रश्न किया, ‘लाडली बहना के नाम पर चुनावी घोषणाएं करने का क्या फ़ायदा है अगर बच्चियों को सुरक्षा और मदद तक नहीं मिल सकती?’

राहुल गांधी ने भी साधा था मध्य प्रदेश सरकार पर निशाना
इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी उज्जैन की घटना को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि राज्य में बेटियों के साथ दुष्कर्म के लिए सिर्फ अपराधी नहीं, बल्कि प्रदेश की भाजपा सरकार भी गुनहगार है.

लड़की का हुआ ऑपरेशन
मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में जघन्य बलात्कार की शिकार 12 वर्षीय लड़की का इंदौर के एक सरकारी अस्पताल में बुधवार को विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम ने ऑपरेशन किया जिसके बाद उसकी हालत गंभीर, लेकिन स्थिर है. चिकित्सा शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह लड़की उज्जैन से गंभीर हालत में मंगलवार को इंदौर के एक सरकारी अस्पताल में भेजी गई थी, जहां ऑपरेशन के बाद उसकी हालत गंभीर, लेकिन स्थिर है.

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}