
मुंबई के लालबागचा राजा (Lalbaugcha Raja) के दर्शन करने के लिए काफी भीड़ लगी रहती है. ज्यादातर सितारे बप्पा के दर्शन करने के लिए वीआईपी एंट्री लेते हैं. लेकिन हाल ही में बॉलीवुड के 3 सितारे किसी वीआईपी की तरह नहीं बल्कि आम लोगों की तरह लाइन में लगे. इन तीनों सितारों का सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इन तीनों का बुरा हाल दिखा. इतना ही नहीं एक सितारा तो बप्पा के दर्शन तक नहीं कर पाया.
भीड़ में पिसे तीन सितारे
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है.जिसमें पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar),सोनू सूद और शेखर सुमन नजर आए. ये तीनों अपने परिवार के कुछ करीबी लोगों के साथ बप्पा के दर्शन करने गए और घंटों लाइन में खड़े होकर इनका बुरा हाल हो गया.
हुआ बुरा हाल
मानुषी छिल्लर और शेखर सुमन अपनी मां के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने लाइन में खड़े नजर आए तो वही सोनू सूद भी करीबी के साथ बप्पा के दर्शन करने के लिए लाइन में खड़े दिखे. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि भीड़ बहुत ज्यादा है. बावजूद इसके ये तीनों सितारे लाइन को चीरते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करते दिख रहे हैं. ये वीडियो जैसे ही वायरल हुआ तो यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं. कुछ यूजर्स इन सितारों की तारीफ कर रहे हैं कि कम से कम इनमें इतनी हिम्मत तो है कि पब्लिक के साथ खड़े होकर उनकी प्रॉब्लम समझ सकें. खबरों की मानें तो जबरदस्त भीड़ की वजह से मानुषी बप्पा के दर्शन भी नहीं कर पाईं.
इस फिल्म में आई थीं नजर
मानुषी छिल्लर की बात करें तो मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद उन्होंने साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वहीं हाल ही में मानुषी विक्की कौशल के साथ ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ फिल्म में नजर आ रही हैं. ये फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है.



