खेल

IND vs AUS: दूसरे वनडे में इन दो खिलाड़ियों को हर हाल में दिखाना होगा दम

India vs Australia 2nd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच रविवार 24 सितंबर को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम (Holkar Cricket Stadium) में खेला जाएगा. ये मैच टीम इंडिया के दो खिलाड़ियों के लिए काफी अहम रहने वाला है. ये दोनों खिलाड़ी सीरीज के पहले मैच में अपनी छाप नहीं छोड़ सके थे. आगामी वनडे वर्ल्ड कप से पहले इन दोनों खिलाड़ियों की नजर अच्छा प्रदर्शन कर टीम में अपनी जगह पक्की करने पर रहने वाली है.

इन दो खिलाड़ियों पर होगा अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव

मोहाली में सपाट विकेट पर रन बनाने से चूकने वाले श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को होने वाले दूसरे वनडे मैच में कुछ रन अपने नाम पर जोड़ने का प्रयास करेंगे जबकि स्पिनर रविचंद्रन अश्विन बीच के ओवरों में विकेट हासिल करने के लिए बेताब होंगे. पहले वनडे में विशेष कर मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन भारत के लिए सकारात्मक पहलू रहा है, लेकिन पांच अक्टूबर से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप से पहले कुछ सवाल अब भी जवाब की तलाश में हैं.

श्रेयस अय्यर को दिखाना होगा दम

चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाले भारत के नंबर चार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर विभिन्न कारणों से क्रीज पर पर्याप्त समय नहीं बिता पाए हैं. एशिया कप में पीठ की जकड़न के कारण वह कुछ मैच में नहीं खेल पाए थे जबकि शुक्रवार को पहले वनडे में वह केवल आठ गेंद खेलने के बाद रन आउट हो गए थे. दाएं हाथ का यह बल्लेबाज अगले दोनों वनडे में रन बनाने की कोशिश करेगा जिससे कि वर्ल्ड कप से पहले उनका मनोबल बढ़ा रहे.

आर अश्विन से पास सबसे बड़े मौका

दूसरी तरफ अश्विन ने अपनी वापसी पर किफायती गेंदबाजी की लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर पाए. सपाट विकेट पर वह टर्न हासिल नहीं कर पाए और उनकी सीधी गेंदों को बल्लेबाजों ने आसानी से खेला. अक्षर पटेल के सही समय तक फिट नहीं होने पर यह स्टार स्पिनर अब भी भारत की वर्ल्ड कप टीम में जगह बना सकता है लेकिन टीम प्रबंधन उनसे और अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा होगा. यह भी देखना होगा कि टीम में शामिल एक अन्य ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिलता है या नहीं. अगर उन्हें प्लेइंग 11 में जगह मिलती है तो फिर अश्विन को बाहर बैठना पड़ सकता है.

दूसरे वनडे के लिए दोनों टीमों के स्क्वॉड-

भारत: केएल राहुल (कप्तान), रवींद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, शार्दुल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज , प्रसिद्ध कृष्णा.

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, एडम ज़म्पा, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्टार्क, स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर, जोश हेज़लवुड, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, मैट शॉर्ट.

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}