महाराष्ट्रराज्य

मुंबई की पहचान रहीं डबल-डेकर बसें आज से हो जाएंगी बंद, ये है सबसे बड़ी वजह

मुंबई (Mumbai) की पहचान रहीं डबल-डेकर बसें (Double Decker Buses) आज से बंद हो जाएंगी. इन डीजल बसों की जगह नई इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी. मुंबई की सड़कों पर ये डबल डेकर बसें आज अपने अंतिम सफर पर निकलेंगी. आज एक खास कार्यक्रम में इन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा, जिसके बाद इन्हें एक खास म्यूजियम में रखने के लिए भेज दिया जाएगा. डीजल बसों की लाइफ 15 साल होती है, लेकिन ऐतिहासिक अहमियत के चलते इन्हें अब तक चलाया जा रहा था. हालांकि, अब इनकी जगह इलेक्ट्रिक बसें लाने का फैसला लिया गया है.

अंग्रेजों के जमाने से चल रहीं डबल डेकर बसें

जान लें कि BEST की तरफ से संचालित ये लाल रंग की डबल डेकर बसें मुंबई में साल 1937, यानी अंग्रेजो के जमाने से दौड़ रही थीं. आपने देखा होगा कि 1990 के दशक में अधिकतर हिंदी फिल्मों में अगर कोई मुंबई का सीन दिखाया जाता था तो उसमें डबल डेकर बस जरूर नजर आती थी. डीजल से संचालित बेस्ट की ये डबल डेकर बसें मुंबई की पहचान मानी जाती थीं, पर आज के बाद ये सड़कों पर चलती हुई नहीं दिखाई देंगी. 86 साल तक मुंबई की सड़कों पर चलीं ये डबल डेकर बसें ने मुंबईकरों के दिल में बसी हुई हैं.

मुंबई में डबल डेकर बसों का क्रेज

जानकारी के मुताबिक, 1990 के दशक में मुंबई में बेस्ट के पास करीब 900 डबल डेकर बसें होती थीं. एक जमाना था जब मुंबई के लोग लोकल ट्रेनों के मुकाबले बेस्ट की डबल डेकर बसों का ज्यादा इस्तेमाल करते थे. हालांकि, 2023 की शुरुआत तक 50 डबल डेकर बसें ही बेस्ट के पास बची थीं.

क्यों सड़कों से हटाई जा रहीं डबल डेकर बसें?

गौरतलब है कि बसों का लाइफ स्पैन खत्म होने की वजह से ही उन्हें सड़कों से हटाया जा रहा है. इन्हें फेज आउट करने के अलावा कोई चारा नहीं था. इस बेस्ट की इन डबल डेकर बसों की जगह नई एसी डबल डेकर बसें अब मुंबई की सड़कों पर दौड़ती हुई नजर आएंगी.

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}