देश

भारतीय मूल का होने पर गर्व है, पीएम मोदी के बारे में कही ये बात

भारत में जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर सरगर्मियां तेज हैं. दुनियाभर के दिग्गज नेता भारत पहुंचने वाले हैं. इसी कड़ी में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इस सप्ताह के अंत में भारत पहुंचेंगे. इन सबके बीच उनका एक इंटरव्यू सामने आया है जिसमें उन्होंने भारत और अपने संबंधों पर बात की है. उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय मूल का होने पर गर्व है. उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में भारत और ब्रिटेन के बीच संबंध और भी प्रगाढ़ होंगे. साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि हम भारत के साथ मिलकर कट्टरवाद से लड़ रहे हैं.

भारत के लिए यह सही समय

दरअसल, पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि भारत की विविधता दुनियाभर के लिए एक बड़ा पैगाम है. 2023 भारत के लिए बड़ा साल है. भारत को इस तरह का वैश्विक नेतृत्व दिखाते हुए देखना अद्भुत है. जी20 की अध्यक्षता पर उन्होंने कहा कि भारत के लिए यह सही समय है जब उसे जी20 की अध्यक्षता मिली है. उन्होंने कहा कि भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यस्था होने की राह पर है. खालिस्तान आतंकियों पर उन्होंने कहा कि खालिस्तानी आतंकवादियों पर हम और भारत मिलकर काम कर रहे हैं. ब्रिटेन में कट्टरवाद का कोई भी रूप स्वीकार्य नहीं है.

भारत से संबंधों पर बेहद गर्व
सुनक ने यह भी कहा कि मुझे अपनी भारतीय जड़ों और भारत से अपने संबंधों पर बेहद गर्व है. मेरी पत्नी भारतीय हैं और एक गौरवान्वित हिंदू होने के नाते, मेरा भारत और भारत के लोगों से हमेशा जुड़ाव रहेगा. मुझे अपने सास-ससुर और उनकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है. उन्होंने शून्य से दुनिया की सबसे सम्मानित कंपनियों में से एक बनने तक का सफर तय किया है.

पीएम मोदी से होगी मुलाकात
असल में उनका यह इंटरव्यू ऐसे समय सामने आया है जब नई दिल्ली में भारत अगले सप्ताह जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. इसमें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का भी भव्य स्वागत होगा. उन्होंने यह भी कहा है कि पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान वैश्विक चुनौतियों के बारे में और इनसे निपटने में ब्रिटेन और भारत की बड़ी भूमिका के बारे में बात करने का अवसर मिलेगा. मालूम हो कि ऋषि सुनक के भारत आने को लेकर यहां मौजूद उनके रिश्तेदारों में भी काफी उत्सुकता है.

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}