देश

पीएम मोदी ने तैयार किया 2047 तक का रोडमैप, बीजेपी के इस बड़े दिग्गज ने किया खुलासा

यूपी (UP) के मऊ (Mau) में घोसी विधानसभा का उपचुनाव (Ghosi By-Election) रोचक मोड़ पर है. जनता किसे विधानसभा भेजेगी ये तो आने वाला समय तय करेगा, लेकिन बीजेपी (BJP) ने इसमें आने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूरी ताकत झोंक दी है. इस बीच, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने सपा (SP) पर जमकर हमला बोला. घोसी उपचुनाव के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) के दल बदल कर बीजेपी में आने के सवाल पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि दारा सिंह चौहान ने सपा की विचारधारा को त्यागकर अपनी गलतियों को सुधारते हुए फिर से बीजेपी को अपनाया है. सपा की विचारधारा परिवारवादी, दंगावादी, जातिवादी और अपराधवादी है जिसके कारण दारा सिंह चौहान से सपा का त्याग किया.

2047 तक का रोड मैप तैयार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह 2023 का उपचुनाव है, 2024 और 2027 का शंखनाद ही नहीं है बल्कि 2047 तक का रोड मैप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तैयार कर लिया है. सपा, बीएसपी और कांग्रेस ने गरीबों को लूटकर अपनी तिजोरियां भरी हैं. भ्रष्टाचार करके पैसे बैंकों में जमा किए, गरीबों की जमीन, मकान व दुकानों पर कब्जा किया जबकि बीजेपी सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त, तुष्टिकरण मुक्त, परिवारवाद मुक्त राजनीति को आगे बढ़ने के लिए पूरी ताकत से लगी हुई है. उन्होंने कहा कि आज चंद्रयान पर दुनिया का कोई देश नहीं कर सका वह हमारे वैज्ञानिकों ने करके दिखाया और भारत का झंडा लहराया है.

लोकसभा चुनाव के लिए BJP का प्लान

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीजेपी अपने गठबंधन के साथियों के साथ पूर्वांचल की सभी 80 सीटों पर जीतेगी. मऊ में उपचुनाव हो रहा है, जहां विशाल जनसभा में लोगों का जबरदस्त उत्साह है, सपा की जमानत नहीं बचेगी. विकास की रफ्तार में मऊ भी आगे बढ़ेगा.

सपा पर डिप्टी सीएम ने जमकर बोला हमला

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि सपा को अंधकार की प्रतीक गुंडागर्दी, समाप्त होने वाली पार्टी, डूबता जहाज बताया. पूर्वांचल की जनता अधिक समझदार है. समाजवादी पार्टी अस्त होने वाला सूर्य है, इसका न वर्तमान है न ही भविष्य है.

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}