देश

I.N.D.I.A. गठबंधन में घमासान तेज, PM उम्मीदवार की रेस में आगे कौन?

आगामी 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होने वाली बैठक से पहले I.N.D.I.A. गठबंधन में लड़ाई तेज हो गई है. कांग्रेस (Congress) पार्टी के कई नेता जहां राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को पीएम बनाने के पक्ष में हैं तो वहीं जेडीयू (JDU) और समाजवादी पार्टी (SP) अपने-अपने नेता यानी नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को आगे बढ़ाने में लगी हुई हैं. विपक्ष के इंडिया गठबंधन में प्रधानमंत्री पद के चेहरे पर घमासान मचा हुआ है. राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को पीएम पद का उम्मीदवार बताया है तो वहीं समाजवादी पार्टी ने भी इंडिया गठबंधन में पीएम पद के लिए कई नामों को गिनाकर अखिलेश यादव की भी दावेदारी ठोक दी.

क्या नीतीश कुमार हो गए साइडलाइन?

वहीं, बीजेपी ने कहा कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन में साइड लाइन हो चुके हैं. राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार का सपना चकनाचूर हो गया. राहुल गांधी उम्मीदवार होंगे यह तो अब एक प्रकार से तय हो गया है. ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, नीतीश कुमार और उनके समर्थक जो सपना देख रहे थे दावेदारी करने का, प्रधानमंत्री बनना तो दूर की बात उनकी जो दावेदारी है उस पर भी प्रश्न चिन्ह लग गया है. देश के बड़े पत्रकार ने सर्वे किया है उस सर्वे में ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल रेस में है लेकिन नीतीश कुमार का दूर-दूर ठिकाना नहीं है.

लालू-नीतीश की दोस्ती पर साधा निशाना

इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार की तरफ से लालू यादव को बेचारा कहने पर सुशील मोदी ने कहा कि बेचारा तो बना ही दिया. नीतीश कुमार ने ही लालू यादव को बेचारा बना दिया. चार-चार मामले में सजायाफ्ता हो गए, सजायाफ्ता हुए तो किसके कारण हुए नीतीश कुमार, ललन सिंह के कारण हुए, बेचारा तो खुद नीतीश कुमार ने लालू यादव को बना दिया. आज उनकी बीमारी का कोई कारण है तो नीतीश कुमार हैं. नीतीश कुमार में अगर हिम्मत है तो माफी मांगे लालू यादव से कि हमने फर्जी कागज के आधार पर लालू यादव को फंसाया था. लालू यादव निर्दोष हैं और जानबूझकर उनको सजा दी जा रही है.

PM उम्मीदवार पर I.N.D.I.A क्यों मौन?

गौरतलब है कि मुंबई में होने वाली दो दिवसीय बैठक से पहले I.N.D.I.A. गठबंधन में अंदर खाने घमासान की खबरे हैं. राजस्थान के सीएम गहलोत ने कहा है कि कांग्रेस से राहुल गांधी पीएम पद के उम्मीदवार होंगे. वहीं, बिहार की सत्तारूढ़ पार्टी जेडीयू ने कहा कि बिहार के लोग चाहते हैं कि नीतीश कुमार पीएम उम्मीदवार हों. अखिलेश और केजरीवाल भी गठबंधन की तरफ से खुद को दावेदार मान रहे हैं.

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}