देश

चंद्रयान-3 पर इसरो ने दिया ताजा अपडेट, बताया चंद्रमा पर रोवर ने अब तक क्या किया?

23 अगस्त को जब हिंदुस्तान के चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) ने चांद के साउथ पोल पर कामयाबी के साथ सॉफ्ट लैंडिंग की थी तो पूरा देश जश्न में डूब गया था लेकिन ये तो बस कामयाबी का दूसरा चरण था क्योंकि जिस काम के लिए लैंडर विक्रम और प्रज्ञान रोवर को चांद पर भेजा गया था वो असली काम तो अब शुरू हुआ है. हिंदुस्तान की कामयाबी की ये तीन तस्वीरें हैं जो भारत की चांद पर बुलंदी को दर्शा रहे हैं. 14 जुलाई से लेकर अबतक चांद पर भारत का तिरंगा शान से लहरा रहा है और हर दिन नए कीर्तिमान गढ़ रहा है.

चांद की सतह पर 8 मीटर चला रोवर

इसरो (ISRO) ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि रोवर ने चांद पर चहलकदमी शुरू कर दी है और लैंडर से निकलने के बाद प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर करीब 8 मीटर चल चुका है. रोवर में लगे दो उपकरणों को ऑन कर दिया गया है और वो अपना काम शुरू कर चुके हैं. चंद्रयान-3 के तीनों हिस्से यानी कि प्रोपल्शन मॉड्यूल, लैंडर मॉड्यूल और रोवर मॉड्यूल तीनों सही तरह से काम कर रहे हैं.

रोवर के सामने क्या हैं चुनौतियां?

इसरो ने बताया कि चांद से भेजा गया वीडियो लैंडर पर लगे इमेजर कैमरे ने बनाया है. प्रज्ञान रोवर के पिछले पहियों पर इसरो का लोगो और राष्ट्रीय प्रतीक लगाया गया है. जैसे ही प्रज्ञान चंद्रमा की सतह पर आगे बढ़ा वैसे ही रोवर भारत की बुलंदी के निशान छोड़ते चला गया. हालांकि, इसरो ने Rover की जो नई तस्वीरें जारी की हैं, वो बता रही हैं कि इनमें लगे Sensor और उपकरण ठीक ढंग से काम रहे हैं. लेकिन चुनौतियां अभी भी बाकी हैं.

चांद पर भूकंप का चैंलेंज

सबसे बड़ी चुनौती Communication System को मेनटेन रखने की है. प्रज्ञान रोवर सीधे ISRO से संपर्क नहीं कर सकता है. ISRO लैंडर के जरिए रोवर के संपर्क में है. लैंडर और रोवर की सेफ पॉजिशन भी एक बड़ी चुनौती है क्योंकि चांद की सतह पर भी लगातार भूकंप आते रहते हैं. अगली बड़ी चुनौती है पावर सप्लाई को मेनटेन रखना है. इसके अलावा चंद्रमा से टकराने वाले उल्कापिंड भी मिशन के लिए खतरा बन सकते हैं. इस वक्त किसी भी चूक की कोई गुंजाइश नहीं है. इन्हीं सभी चुनौतियों से निपटने के लिए इसरो की टीम दिन रात जुटी हुई है.

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}