मनोरंजन

Mika Singh की बिगड़ी तबीयत, हुआ करोड़ों का नुकसान!

फिल्मों में कई गाने गा चुके सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) को लेकर बड़ी खबर है. मीका सिंह बीते कई दिनों से बीमार हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मीका सिंह को गले में इंफेक्शन हो गया है. खबरों की मानें तो मीका ने अपने शरीर पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जिसकी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई. एक ओर जहां मीका बीमार हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनके बीमार पड़ने की वजह से काफी नुकसान भी हो रहा है.

करोड़ों का नुकसान

तबीयत बिगड़ने की वजह से मीका सिंह (Mika Singh) को कई कॉन्सर्ट कैंसिल करने पड़ रहे हैं जिस वजह से उन्हें काफी नुकसान हो रहा है. इस बारे में बात करते हुए मीका ने कहा- ‘बैक टू बैट शोज किए जिसकी वजह से आराम नहीं मिला और तबीयत बिगड़ गई. आखिरी शो डलास में था और वहां पर ठंड लग गई जिसकी वजह से अचानक तबीयत बिगड़ गई. इसका असर गले और आवाज पर पड़ा. शो कैंसिल किए और करोड़ों के नुकसान की चपेट में आ गया.’

फेमस हैं मीका
सिनेमाजगत में मीका (Mika Singh) काफी मशहूर हैं. इन्होंने एक से बढ़कर सुपरहिट गाने दिए हैं. मीका की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा जिसका सबूत लगातार बढ़ते फॉलोअर्स हैं.

मीका दी वोटी
मीका सिंह का कुछ वक्त पहले टीवी पर रियलिटी शो ‘मीका दी वोटी’ आया था. इस शो में मीका का स्वंयवर रचा गया था. इस शो आकांक्षा पुरी ने जीता था. इस शो के बाद दोनों कुछ वक्त तक साथ दिखे. लेकिन अब कम ही साथ में स्पॉट होते हैं. वहीं इस शो को जीतने वाली आकांक्षा पुरी हाल ही में ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में आई. शो में ज्यादा दिन नहीं टिकी और बाहर हो गईं. खास बात है कि इस शो में आकांक्षा ने शो के कंटेस्टेंट संग लिपलॉक भी किया था. जिसके बाद खूब बवाल मचा था.

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}