देश

बैंकों में पड़े 35 हजार करोड़ रुपए, जिनके कोई नहीं हैं दावेदार

लोग अपना पैसा सुरक्षित रखने के लिए बैंक के पास जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि मौजूदा समय में देश के बैंकों में कुल 35 हजार करोड़ रुपए लावारिश पड़े हैं. यानी इसका मतलब यह हुआ कि इनका कोई दावेदार ही नहीं है. ये बेनामी संपत्ति हैं. अब इस पैसे के सेटलमेंट के लिए सरकार ने बड़ा प्लान तैयार कर लिया है. अब लोग भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा जारी किए गए (अनक्लेम्ड डिपॉजिट- गेटवे टू एक्सेस इंफॉर्मेशन) नामक वेब पोर्टल पर इसके बारे में जान सकते हैं कि क्या उनके पुरखों का पैसा तो नहीं पड़ा है.

दरअसल, इन पैसों का पता लगाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार को एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च कर दिया है. RBI के अनक्लेम्ड डिपॉजिट- गेटवे टू एक्सेस इंफॉर्मेशन पोर्टल (UDGAM Portal) के जरिए एक स्थान पर तमाम बैंकों में जमा बिना दावे की लावारिश रकम की तलाश की जा सकती है. जानकारी के मुताबिक अभी दसिर्फ 7 बैंकों में जमा राशि का पता चलेगा. इस पोर्टल को रिजर्व बैंक सूचना प्रौद्योगिकी प्राइवेट लिमिटेड (REBIT) और भारतीय वित्तीय प्रौद्योगिकी और संबद्ध सेवाओं (IFTCS) ने मिलकर बनाया है.

आरबीआई ने इस प्लेटफॉर्म को उपभोक्ताओं के लिए एक ही स्थान पर कई बैंकों में बिना दावे वाली जमा की तलाश आसान करने के लिए लॉन्च किया है. फिलहाल ग्राहक पोर्टल पर सूचीबद्ध सात बैंकों में मौजूद अपनी लावारिस जमा के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं. बता दें कि इस बारे में काफी पहले ही प्लान तैयार कर लिया गया था. जिसके बारे में अब बता दिया गया है.

बता दें कि ऐसे सेविंग्स और करंट अकाउंट जिनमें 10 सालों से कोई ट्रांजैक्शन नहीं हुआ है, या फिर ऐसे फिक्स्ड या रेकरिंग डिपॉजिट जिसे मैच्योरिटी के 10 सालों के अंदर क्लेम नहीं किया गया है, वो अनक्लेम्ड डिपॉजिट में आ जाते हैं. बैंकों को ये अमाउंट आरबीआई के Depositor Education and Awareness Fund को भेजना होता है. फिर यही पैसे बेनामी पैसे कहलाते हैं.

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}