देश

विपक्षी एकता के जवाब में NDA का शक्ति प्रदर्शन आज, बैठक में शामिल होंगी 38 पार्टियां

विपक्षी दलों की एकजुटता के लिए बेंगलुरु में चल रही बैठक के जवाब में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की आज अहम बैठक होगी। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दावा किया कि हमारे 38 सहयोगियों ने मंगलवार को होने वाली एनडीए बैठक में शामिल होने की पुष्टि की है। बता दें कि बेंगलुरु में सोमवार को शुरू हुई दो दिवसीय विपक्षी दलों की बैठक में 26 राजनीतिक दलों के इकट्ठा होने की खबर सामने आई है। ऐसे में एनडीए की बैठक को सत्ता पक्ष के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

ओपी राजभर बोले- भाजपा का पूरे देश में जनाधार
हाल ही में एनडीए गठबंधन का हिस्सा बने सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने एनडीए की बैठक को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में अब लड़ाई नाम की कोई चीज़ नहीं रह गई है। लखनऊ में ही देखें तो विपक्ष कहां जीतेगा? भाजपा का पूरे देश में जनाधार है। उन्होंने कहा, “वह राजनीति का एक हिस्सा है, जाना सभी को दिल्ली होता है। अब मेरा रास्ता NDA के साथ ही 100% रहेगा।”

चिराग पासवान भी राजग के साथ
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने राजग में शामिल होने का फैसला किया है। मैं राजग परिवार में उनका स्वागत करता हूं।

यूपीए नेतृत्वहीन और नीतिहीन: नड्डा
एनडीए की मंगलवार को होने वाली बैठक से पहले सोमवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि एनडीए का गठबंधन भारत को मजबूत करने के लिए है, जबकि यूपीए नेतृत्वहीन और नीतिहीन है। यह फोटो खिंचवाने के अवसर के लिए अच्छा है। मोदी सरकार की योजनाओं, नीतियों के सकारात्मक प्रभाव के कारण एनडीए के घटक दल उत्साहित हैं।

विपक्षी एकता के जवाब में एनडीए का शक्ति-प्रदर्शन आज, बैठक में शामिल होंगे 38 दल
विपक्षी दलों की एकजुटता के लिए बेंगलुरु में चल रही बैठक के जवाब में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की आज अहम बैठक होगी। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दावा किया कि हमारे 38 सहयोगियों ने मंगलवार को होने वाली एनडीए बैठक में शामिल होने की पुष्टि की है। बता दें कि बेंगलुरु में सोमवार को शुरू हुई दो दिवसीय विपक्षी दलों की बैठक में 26 राजनीतिक दलों के इकट्ठा होने की खबर सामने आई है। ऐसे में एनडीए की बैठक को सत्ता पक्ष के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}