देश

PM ने फ्रांस से LG को फोन किया, बाढ़ की स्थिति के बारे में जाना; हरसंभव मदद का आश्वासन दिया

Delhi Yamuna Flood Live Update: राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली में कुछ सड़कों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। रविवार तक दिल्ली में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

पीएम मोदी ने फ्रांस से फोन कर दिल्ली में जलभराव व बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा
दिल्ली के राजनिवास ने जानकारी दी कि पीएम मोदी ने फ्रांस से फोन कर दिल्ली में जलभराव व बाढ़ की स्थिति और उससे निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने केंद्र सरकार से हर सम्भव सहायता ले कर दिल्ली के हित में समुचित कदम उठाने के निर्देश दिए।

दिल्ली में भारी बारिश का रेल यातायात पर असर,कई रेलसेवाएं रद्द, कई ट्रेनें आंशिक रद्द की गई,यमुना ब्रिज पर जलभराव से रेल यातायात प्रभावित,गाड़ी संख्या 15013 जैसलमेर-काठगोदाम रद्द रहेगी। निगम बोद्ध घाट में भी पानी भर गया है। बता दें कि यह दिल्ली का सबसे बड़ा श्मशान घाट है। लोगों को सामने अब चिताओं को जलाने का भी संकट खड़ा हो गया है।

सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में बाढ़ का पानी घुसा
एमडी डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि दिल्ली के मेटकाफ रोड स्थित सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में बाढ़ का पानी घुस गया है। यहां भर्ती 40 मरीजों को दूसरी जगह पर भेजा जा रहा है। वहीं तीन वेंटिलेटर पर हैं।

यमुना के जलस्तर में नहीं आई कमी
दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर में बीते एक घंटे से कोई कमी नहीं आई है दोपहर एक बजे पानी का स्तर 208.62 मीटर था, जो दोपहर दो बजे तक यहीं पाया गया।

एडिशनल डीसीपी अचित गर्ग ने किया बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा
एडिशनल डीसीपी अचित गर्ग ने बाढ़ प्रभावित यमुना बैंक इलाके का दौरा किया और निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। साथ ही मौजूदा स्थिति की समीक्षा की।

छात्रों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
यमुना बाजार स्थित दंडी आश्रम में रुके हरिद्वार के एक मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी वार्ड में फंसे दिल्ली पुलिस ने इन विद्यार्थियों को बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है। वहीं दूसरी तरफ गढ़ी मांडू इलाका भी पानी मे डूब गया है।

कश्मीरी गेट बस अड्डे तक पहुंचा पानी
आईएसबीटी कश्मीरी गेट के पीछे की तरफ रिंग रोड पर नदी की तरह पानी चलना शुरू हुआ।

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}