देशराज्य

BJP ने बदली भारत की ‘तस्वीर’ JP Nadda ने गिनाई Modi सरकार की उपलब्धियां

भाजपा अध्यक्ष JP Nadda ने कहा कि पीएम मोदी की सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पिछले नौ साल में 74 हवाईअड्डे बनाए गए हैं। वहीं, उत्तर पूर्व में सात और हवाईअड्डे बनाए जा रहे हैं। बता दें, JP Nadda त्रिपुरा के अगरला में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने पिछले नौ साल में हुए कामों पर प्रकाश डाला।

तीन लाख से अधिक सड़कों का निर्माण

भाजपा अध्यक्ष JP Nadda ने कहा कि सभी राजधानियों को जोड़ा जा रहा है। इतना ही नहीं, पिछले 9 वर्षों में, 3,28,000 बारहमासी सड़कों का निर्माण किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार लगातार गांवों के विकास पर भी ध्यान दे रही है। करीब 61 हजार गांवों में पक्की सड़कों का निर्माण किया गया है।

2014 के पहले और अब में काफी अंतर

नड्डा ने कहा कि PM Modi  के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों ने भारत की ‘तस्वीर’ के साथ-साथ ‘तकदीर’ को भी बदल दिया है। 2014 से पहले के भारत और 2014 के बाद के भारत के बीच वास्तव में काफी अंतर है। 2014 से पहले के समय में हमें भ्रष्ट देश माना जाता था। UPA सरकार के तहत हर दिन चारों ओर भ्रष्टाचार और घोटाले होते थे।

China के आगे डटकर खड़ी सेना

भाजपा अध्यक्ष JP Nadda ने चीन पर सख्ती लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि हम नारा लगाते थे कि एक देश में दो निशान-दो विधान नहीं चलेंगे। इस पर आगे बढ़ते हुए हमने धारा-370 को धराशायी कर दिया और कश्मीर को संपूर्णता के साथ भारत से जोड़ दिया। डोकलाम के समय चीन कि फौज खड़ी तो भारत की फौज भी डट कर खड़ी रही और उनको वहीं पर ही रोके रखा।

एक से एक शक्तिशाली सुरक्षा कवच बना रहा भारत

उन्होंने भारतीय सेना की मजबूती पर कहा कि आज भारत AK-203 जैसी राइफल बना रहा है। इतना ही नहीं प्रचंड हेलीकॉप्टर बना रहा है। भारत ने INS विक्रांत जैसा लड़ाकू जहाज भी बना कर दिखा दिया है और आज वो भारतीय सेना के बेड़े में शामिल है।

तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था भारत

उन्होंने कहा कि भारत में पिछले नौ साल में बहुत कुछ बदलाव आया है। दसवें नंबर की अर्थव्यवस्था से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। भारत 470 AirBus विमान खरीदने जा रहा है और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कहते हैं कि वर्ष 2050 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है।

चक्रवात में पीएम ने दी सबको ताकत

उन्होंने कहा कि गुजरात में इतना भयंकर चक्रवात आया, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। एक लाख लोगों को सुरक्षित बचाया गया। केंद्र और राज्य सरकार ने समन्वय बना कर काम किया। NDRF को लगाया गया। जान माल की रक्षा की गई… ये ‘नया भारत’ है। गांव, गरीब, दलित, वंचित, शोषित, युवा और महिलाओं को अगर किसी ने ताकत दी है तो प्रधानमंत्री मोदी ने दी है।

मोदी की तारीफ करते नहीं थकते विदेशी नेता

उन्होंने कहा कि ये गरीब कल्याण अन्न योजना केवल एक अन्न योजना नहीं है। इसके कारण भारत की अति गरीबी एक फीसदी से भी कम हो गई है। आज ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मोदी को ‘बॉस’ बोलते हैं। वहीं, पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री मोदी के पांव छू कर अभिवादन करते हैं। दुनिया के तमाम देश आज अपने सबसे बड़े सम्मान से पीएम मोदी को सम्मानित करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि आप जानते हैं कि कांग्रेस किन बातों के लिए खड़ी होती है और सीपीएम ने आपको किस तरह का राज दिया.. और हम त्रिपुरा को किस तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। नड्डा ने लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि भाजपा का मतलब विकास है।

भाजपा अध्यक्ष ने बिश्वेश्वर नंदी से की मुलाकात

JP Nadda ने PM Modi सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर पार्टी के संपर्क से समर्थन अभियान के तहत शनिवार को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित प्रशिक्षक बिश्वेश्वर नंदी से अगरतला स्थित उनके आवास पर मुलाकात की।

ओलंपियन दीपा कर्माकर को प्रशिक्षित करने वाले नंदी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी से भी मिला हूं, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि भाजपा अध्यक्ष मेरे घर आएंगे। उन्होंने कहा कि मुझे अपने घर में इतनी बड़ी राजनीतिक हस्ती का स्वागत करते हुए बहुत गर्व हो रहा है। नड्डा ने मुझे मोदी सरकार की उपलब्धियों पर एक पुस्तिका सौंपी और इसे पढ़ने के लिए कहा।

मानस देबबर्मन से भी मिले नड्डा

इसके अलावा, नड्डा ने त्रिपुरा लोक सेवा आयोग (टीपीएससी) के पूर्व अध्यक्ष मानस देबबर्मन से भी उनके आवास पर मुलाकात की। वामपंथी विचारधारा से जुड़े देबबर्मन ने कहा कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी और मुझे खुशी है कि नड्डा मेरे घर आए। मुलाकात के दौरान राजनीति को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। आज मुझे पता चला कि उनकी पत्नी बंगाली हैं और वह (JP Nadda) संबंधित भाषा सीख रहे हैं।

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}