उत्तर प्रदेशराज्य

हिंदुत्व पर CM योगी का बड़ा बयान, कहा- दुनिया में केवल एक ही धर्म और वह है सनातन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने हिंदुत्व को लेकर बड़ा बयान दिया है और कहा है कि धर्म एक ही है और वह है ‘सनातन धर्म’ बाकी सब संप्रदाय और उपासना पद्धति हैं. सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में अपने पितामह गुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 54वीं एवं अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की नौवीं पुण्यतिथि समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में अंतिम दिन समापन सत्र को संबोधित ये बात कही.

सनातन धर्म पर आघात से आएगा मानवता पर संकट: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सोमवार को कहा, ‘सनातन धर्म मानवता का धर्म है. यदि सनातन धर्म पर आघात होगा तो विश्व की मानवता पर संकट आ जाएगा.’ गोरखनाथ मंदिर के दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, ‘श्रीमद्भागवत का सार समझने के लिए विचार में संकीर्णता नहीं होनी चाहिए. संकुचित सोच वाले विराटता का दर्शन नहीं कर सकते. इस कथा ज्ञान यज्ञ में सातों दिन पूरी तन्मयता के साथ आप सभी ने कथा का श्रवण किया. यह निश्चित ही जीवन में कुछ अच्छे परिवर्तन का कारण बनेगा.’

जो यहां नहीं, वह दुनिया में कहीं नहीं मिलेगा: सीएम योगी आदित्यनाथ

श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा, ‘श्रीमद्भागवत महापुराण ने मुक्ति की जो बात की है वह केवल सनातन धर्म में ही मिलेगा और कहीं नहीं देखने को मिलेगा. यह गारंटी भी भगवान वेदव्यास ही दे सकते हैं, जो यहां है वही सर्वत्र है और जो यहां नहीं है वह दुनिया में और कहीं नहीं मिलेगा. भारत के सभी नागरिकों को इस पर गौरव की अनुभूति करनी चाहिए.’

स्टार24 न्यूज़ डेस्क

स्टार24 न्यूज़ डेस्क — Star24 News का समाचार डेस्क। इस खाते से प्रकाशित रिपोर्ट डेस्क पर संकलित की जाती हैं। हर ख़बर के अंत में उसका मूल स्रोत नाम और लिंक सहित दिया जाता है; तस्वीर जहाँ किसी अन्य प्रकाशन की है, वहाँ उसका श्रेय भी अलग से दर्ज होता है। Star24 News के संपादक सुनील कुमार आर्यन हैं। — — — Star24 News Desk. Reports published under this account are compiled at the desk from the sources named and linked at the foot of each story. Where a photograph belongs to another publication, it is credited separately. Star24 News is edited by Sunil Kumar Aaryan.

Related Articles

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}